Translate

रविवार, 30 जून 2019

शाखा प्रबंधक का मनमाना रवैया,महीनों से हो रहे परेशान अन्नदाता।

शाखा प्रबंधक का मनमाना रवैया,महीनों से हो रहे परेशान अन्नदाता।



 श्री प्रबंधक का ड्यूटी के लिए दोपहर एक बजे होता है आगमन।


//विन्द्रवन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। मध्य प्रदेश में सत्ता तो बदल गयी लेकिन अधिकारियों के तेबरो में बदलाव अभी तक नही हुआ है।
ऐसा ही माजरा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा घुवारा में चल रहा जहां पर सेकड़ो किसान अपना खाता खुलवाने के लिए महीनों से घूम रहे है।
किसानों ने बताया है कि शाखा प्रबंधक आनंदमोहन खरे छतरपुर से सप्ताह में करीबन दो चार दिन ही आते है और आते है  जिससे किसानों का काम काज पूर्ण रूप से ठप पड़ा हुया है।
साथ ही किसान कर्जमाफी के लिए किसान खातों की जांच के लिए परेशान हो रहे है और साहब दोपहर एक बजे आते है।
सूत्रों के अनुसार बताया गया है कि किसान महीनों महीनों खाता खुलवाने परेशान रहते है और समिति प्रबन्धक अपने लोंगो के खाते बगैर हितग्राही के खाता खुलवा कर निकल लेते है ।
खाता तो ठीक ही है इधर समिति प्रबन्धक पर शाखा प्रबंधक वर बक्त मेहरवान रहते है और हितग्राहियों के खाते से पैसा भी निकाल लिए जाते है ।
स्थानीय लोंगो के द्वारा बताया गया है कि शाखा प्रबंधक आनंदमोहन खरे प्रति दिन अपने चार पहिया लग्जरी कार से घुवारा आते है जिसमे करीबन एक हजार से लेकर बारह सौ रुपयो का डीजल जलाते हुए आते है जिसमे करीबन 30 से 35 हजार रुपयो का डीजल जलाते हुए आते है ऐसे में यह प्रतीत होता है कि शाखा प्रबंधक अपने पूरी महीने की सेलरी अपनी लग्जरी कार पर न्यौछाबर कर देते है अब यह जानना होगा कि इनका घर का खर्चा कहा से होता होगा।
ऐसे में तो यह अनुमान लगाया जाता है कि कही ना कही कमीशन की आशा पक्का होगी।

किसान अमान सिंह लोधी निवासी भेसाखेरा ने बताया है कि बिगत एक माह से खाता खुलबाने के लिए परेशान हूं हमारे लिए बैंक में बताया जाता है कि साहब नही है जब साहब आ जायेंगे तब खाता खुलेंगे हमारे कभी भी 12 बजे तक साहब नही मिले है वही इसी तरह फुलिया बाई निवासी भेसाखेरा का हाल है।

इनका कहना है कि.....

''आपके द्वारा बताया गया है कि शाखा आनंदमोहन खरे मुख्यालय पर नही रहते है उक्त शाखा प्रबंधक को बोलता हूं कि मुख्यालय पर निवास बनाये और किसानो का काम काज निपटाए।"

सुरेश रावत(जिला मैनेजर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक छतरपुर)

"आपके द्वारा बताया गया है लेकिन आप जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष जी को अवगत कराए ज्यादा ठीक होगा। तथा इसके अलावा बाकी में भी बात करता हूँ।"

          मुकेश जैन(डीआर छतरपुर) 

''यदि ऐसा है तो कल ही में दिखवाता हूँ यदि ऐसा मामला है तो कार्यवाही जरूर की जाएगी।"

करुणेंद्र प्रताप सिंह(जिला अध्यक्ष जिला सह. बैंक)