Translate

सोमवार, 1 जुलाई 2019

दो विधायको ने गरीब बच्चों को पढ़ाने की ऊठाई जिम्मेदारी।

दो विधायको ने गरीब बच्चों को पढ़ाने की ऊठाई जिम्मेदारी।


ब्यूरो टीकमगढ़। जिले के समीपस्थ सिद्ध क्षेत्र बगाज माता मंदिर पर लोधी समाज द्वारा राजपूत लोधी युवा महोत्सव आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में शिक्षा पर जोर देने और गरीब परिवारों के बच्चों को पढ़ाने की बात खरगापुर और बड़ामलहरा विधायक द्वारा की गई। महोत्सव के मुख्यअतिथि खरगापुर विधायक राहुल सिंह और विशिष्ट अतिथि बड़ामलहरा विधायक प्रदुम्म सिंह लोधी रहे।
अध्यक्षता लोधी समाज के अध्यक्ष डॉ. पूरनलाल लोधी द्वारा की गई।
          रविवार को बगाज माता मंदिर स्थित लोधी धर्मशाला में राजपूत लोधी युवाओं द्वारा सम्मेलन आयोजित हुआ। महोत्सव में लोधी समाज के लोगों को जागरूक और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढऩे की बात की गई।
कार्यक्रम के मुख्यअतिथि राहुल सिंह लोधी ने कहा कि पढ़ेगा लोधी तो बढ़ेगा लोधी। महोत्सव में कहा कि कुरीतियों को मिटाने और आपसी खीचतान के साथ मनमुटाव को खत्म करने की बात कही।
इस प्रकार के कार्यो से समाज पीछे की ओर जा रहा है। इन कुरीतियों को छोड़ शिक्षा पर जोर देने की बात कही।
 इसके साथ ही गरीब परिवारों के बच्चों को पढ़ाने का जिम्मा बड़ामलहरा विधायक और खरगापुर विधायक द्वारा लिया गया है। उनको शिक्षा के क्षेत्र में कोई परेशानी नहीं होगी। लोधी समाज द्वारा छात्रों के लिए लोधी छात्रावास खोले जाएगें।