Translate

शनिवार, 8 जून 2019

आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत।

आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत।


//गगन सेन//

दमोह। जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सहजपुर गांव में शुक्रवार देर शाम को मौसम बदलने से आकाशीय बिजली गिरने पर छः वर्ष की मासूम बच्ची की मौत हो जाने पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
 मृतिका प्रियंका पिता राम कुमार महेरे उम्र छः वर्ष निवासी सहजपुरा की मौत हो जाने पर तेंदूखेड़ा थाने से सब इंस्पेक्टर बीके पिपरहा सहित पुलिस ने पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
जहां पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है।
तो वही इधर जिले के पथरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत उमराहो गांव भी आकाशीय बिजली गिरने से ब्रजलाल पिता मेहरबान 12 वर्ष उमराहो निवासी की मौत हुई है।