Translate

शुक्रवार, 7 जून 2019

लोकायुक्त की दूसरी बड़ी कार्यवाही दो हजार की रिश्वत लेते धरा गया पटवारी।

दो हजार की रिश्वत लेते सदर पटवारी को रंगे हाथों लोकायुक्त ने पकड़ा।


बटवारा फर्द बनाने के एवज पांच हजार रुपयों की जा रही थी मांग ।


//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है आज कल दिन प्रति दिन अधिकारी कर्मचारी लोकायुक्त के शिकंजे में फसते नजर आ रहे हैं।
एक सप्ताह के अंदर बड़ामलहरा अनुभाग में दो लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही हो चुकी है ।
बीते चार जून को बड़ामलहरा में खाद्य निरीक्षक सचिन श्रीवास्तव को 70 हजार रुपये लेते गिफ्तार किया था।
तो वही शुक्रवार के करीबन 11 बजे घुवारा पुरानी तहसील सिचाई कालोनी स्थित सदर पटवारी कार्यलय में सागर लोकायुक्त ने दाबिश दी जहां पटवारी नोने लाल बुनकर को दो हजार रुपये के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है ।
इसके बाद लोकायुक्त टीम ने पटवारी को अपनी निजी वाहन में बैठा कर पटवारी के निबास छतरपुर में सर्ज कर कार्यवाही की है ।
शिकायतकर्ता ने बताया कि हमारा पारिवारिक बटवारा तहसील कार्यालय में चल रहा था जहां तहसीलदार ने पटवारी को फर्द बनाने को आदेशित किया गया था लेकिन पटवारी नोने लाल के द्वारा हमारे लिए की चक्कर लगवा लिए थे और पांच हजार रुपयों की मांग की जा रही थी जिसके एवज मै पटवारी को पहले तीन हजार दे चुका था इसके बाद सागर लोकायुक्त को शिकायत की और शुक्रवार के 11 बजे शिकायतकर्ता ने दो हजार रुपये दिए और लोकायुक्त टीम ने पटवारी को दबोच लिया।
इसके बाद के आबास छतरपुर में लोकायुक्त टीम ने खंगालते हुए कार्यवाही की है ।
टीम में मौजूद निरीक्षक मंजू सिंह प्रधान आरक्षक राजकुमार सेन के साथ स्टॉप
की अहम भूमिका रही।

इनका कहना है कि....

शुक्रवार के करीबन 11 बजे पटवारी कार्यालय में पटवारी नोने लाल बुनकर को दो हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा पटवारी को हाथ धुलाई गए और सेम्पल जप्त किया गया भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत धारा 7 की कार्यवाही की गई है।

मंजू सिंह(निरीक्षक लोकायुक्त सागर)