Translate

शनिवार, 8 जून 2019

जमीनी विवाद के चलते युवक की कर दी पिटाई।

जमीनी विवाद पर युवक की कर दी पिटाई।


//अक्षय जैन//

बड़ामलहरा(छतरपुर) बाजना थाना क्षेत्र के ग्राम कलोधर में जमीनी विवाद के चलते युवक की मारपीट का मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुबह लगभग साढ़े नौ बजे कलाधर निवासी काशीराम पिता कटना अदिवासी उम्र 32 को जमीन विवाद पर गांव के लछमण अदिवासी ने गाली गलौज कर कुल्हाड़ी से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी भी दी।
जिसके बाद पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मारपीट की धाराओ के तहत मामला पंजीबद्ध किया है तथा अपनी
जांच शुरू कर दी है।