Translate

शनिवार, 8 जून 2019

प्रकृति संबंधी स्वास्थ शिक्षा तथा सम्मान समारोह के साथ शिविर का समापन।

प्रकृति संबंधी स्वास्थ शिक्षा तथा सम्मान समारोह के साथ शिविर का समापन।


//अक्षय जैन//

भगवा(छतरपुर)। शुकरवार को भगवा स्थित श्री 1008 दिगम्बर जैन नया मंदिर में सात दिवस से चल रहे शिक्षण शिविर का समापन हुआ।
 जिसमें सर्वप्रथम बाहर से पधरे हुए पंडित अजयकांत ने बताया कि शिविर तो केवल सात दिन के होते है लेकिन जो शिविर में बताए हुए संस्कारो को अपने जीवन में उतार लें उसका जीवन धरती पर स्वर्ग समान हो जाता है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शिविर में पंडित अनीश शास्त्री द्वारा बच्चो को भाग प्रथम,भाग दूतीय,पंडित अजयकांत शास्त्री द्वारा छः ढाला,इष्तोपदेश ग्रंथ का अध्ययन कराया गया और इसकी परीक्षा करवाई गई परीक्षा में प्रथम द्वितीय तृतीय श्रेणी बाले शिवरथियो को पुरस्कृत किया गया।
इसके उपरांत बच्चो के द्वारा योग करके जीवन में योग का महत्व समझया गया कार्यक्रम मे बाहर से पधारे हुए पंडित अजयकांत,पंडित अनीश का सम्मान कर विदाई दी गई।
 पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन पंडित सुरेश शास्त्री ने किया इस अवसर पर सुरेंद्र जी जैन भगवा ( राष्ट्रपति द्वरा पुरस्कृत ) हरिश्चन्द जैन , देवेंद्र जैन , रमेश चंद्र जैन समेत निर्णय यंग क्लब के कार्यकर्ता , महिला मंडल , बालिका मंडल एवं गांव एवं समाज के सभी गड़मान्य नागरिक मौजूद रहे।