बिना प्रशासनिक अनुमति के हो रही है बिलास्टिंग।
ब्यूरो छतरपुर। शासन की तमाम योजनाओं के जरिए जल की व्यवस्था के उचित प्रबंधन के लिए विभिन्न जगहों पर खुदाई करके पाइप लाइन डाली जा रही है तथा जिन जगहों पर खुदाई करने में दिक्कत होती है या बीच में पत्थर या चट्टान पड़ती है तो उसे डायनामेंट के जरिए बिलास्टिंग करके खुदवाया जाता है लेकिन नियम यह भी है कि उसकी प्रशासन से अनुमति लेना आवश्यक होता है तथा इस प्रकार के नियमों को पलीता लगाने का एक प्रमुख मामला बक्सवाहा से सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बक्सवाहा के ग्राम बम्होरी के गुगवारा स्थित आसपास की जगहों पर पाइपलाइन खुदाई की जा रही है जिसमें डायनामेंट ब्लास्टिंग प्रशासन की अनुमति के बिना ही की जा रही है।
जिसकी जानकारी नवभारत कार्यालय को लगी तो जब इसकी पड़ताल की गई तो जानकारी देते हुए एलएनटी कंपनी के एक कर्मचारी श्री अजय साहब ने बताया कि वह खुला ऐरिया है और अनुमति के लिए बोला गया है पर परमीशन अभी तक मिली नही है।
मगर सबाल तो यह भी उठता है कि अगर ऐसे बिना प्रशासनिक अनुमति के धडल्ले से बिलास्टिंग करवाना कहां तक उचित है क्योकि अगर आने वाले समय मे इससे कोई अनहोनी होती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।
तो वही इसके अलावा अब देखना यह भी होगा कि प्रशासनिक अधिकारी भी इस ओर कदम उठाते है या फिर चुप्पी साधे उनके नाक के नीचे यह गैरअनुमति का कार्य चलता रहेगा।
इनका कहना है कि....
आपके माध्यम से सूचना मिली है इस संबंध मे जो भी जांच होगी कार्यवाही की जायेगी।झाम सिंह(तहसीलदार बकस्वाहा)
इस संबंध मे जांच के लिए तहसीलदार से कहकर विधि संवत् कार्यवाही की जायेगी।