चलती हुई यात्री बस के खुले पहिए।
//गगन सेन,सत्यम दुबे//
तेंदूखेड़ा(दमोह)। जिले के तेंदूखेड़ा थाना अंतर्गत तेजगढ़-तेंदूखेड़ा मार्ग पर शनिवार को फिर दर्जनों से भरी यात्री बस पलटने से बाल-बाल बची। दमोह से जबलपुर की ओर जा रही अनामिका बस के पिछले दोनों पहिए पीछे रह गए और बस आगे बढ़ गई तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के पैट्रिक मांझी गांव के समीप पहाड़ी घाट पर हुए इस हादसे के बाद बस हिचकोले लेते हुए.पलटते हुए जैसे ही रुकी यात्रियों ने अनहोनी होने की आशंका मैं बस के गेट के अलावा खिड़कियों से छलांग लगाने में देर नहीं की. क्योंकि बस ढलान पर थी।अनामिका बस की बस क्रमांक एमपी 16 पी 0237 में सवार होकर तेंदूखेड़ा पाटन जबलपुर की यात्रा पर जा रहे लोगों को दुर्घटना के बाद दूसरे साधनों से अपने-अपने से जाना पड़ा बताया गया कि यहां सड़क का मार्ग पूरी तरह खराब है इधर शासन-प्रशासन बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहा है अगर बस पलट जाती तो कई लोग घायल हो जाते लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ बताया गया कि इसमें बिल्कुल लापरवाही नहीं है जबलपुर जाने वाला मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण पूरी घटना सामने आई है देखना चाहिए कब तक शासन प्रशासन मार्ग बदल सकता है मौके पर एसडीओ तेंदूखेड़ा अशोक चौरसिया चंद्र प्रकाश कोल सहित पुलिस पहुंची थी जिसकी जांच शुरू कर दी है।