पुलिस अमला भी दिखा स्वच्छता सर्वेक्षण के प्रति सजग।
//गगन सेन//
पथरिया(दमोह)। नगर में स्वच्छता के प्रति शासकीय संस्थाओं के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जागरूक करने हेतु नगर परिषद् पथरिया द्वारा शासकीय संस्थाओं में स्वच्छता की थीम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये।जिसका संयोजन नो फ़िकर फाउंडेशन के तत्वाधान में किया गया।
इस कार्यक्रम का शुभारम्भ पथरिया पुलिस थाना के एस.डी.ओ.पी. के. वी. उपाध्याय के कर-कमलों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की उद्घोषणा करते हुए नगर परिषद् के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने पुलिस विभाग के स्टाफ को स्वच्छता के लाभ बताये तथा नगर को स्वच्छ बनाने हेतु संकल्पित किया। साथ ही नगर को दूषित करने वालों की तस्वीर को प्रेषित करने की अभिव्यक्ति की।
पथरिया थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने वृक्षारोपण के महत्त्व के विषय में चर्चा की. कार्यक्रम के अंत में वृक्षारोपण कर पथरिया थाना के सभी आरक्षकों ने स्वच्छ पथरिया, हरित पथरिया का संकल्प लिया नो फ़िकर फाउंडेशन के सदस्य कैलाश पटेल, रोहित साहू, जितेन्द्र सिंह राजपूत, अक्षय शुक्ला एवं अभिनव मुखुटी द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 कार्यक्रम का संयोजन किया गया।
