वन्यजीवों का शिकार करने वाले आरोपियो को जाल सहित किया गिरफ्तार।
ब्यूरो छतरपुर। पन्ना टाइगर रिजर्व के मडिय़ादो किशनगढ़ बफर जोन में कुछ लोग वन्यजीवों का शिकार करने के उद्देश्य से बीते कुछ दिनों से घूम रहे थे।
सोमवार को यह सभी शिकारी वन अमले के हत्थे चढ़ गए।
मडिय़ादो, किशनगढ़ वन परिक्षेत्र की वन विभाग की टीमों ने तीन लोगों को शिकार में उपयोग किए जाने वाले जाल के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार वन अमले को शिकारियों के जंगल में घुसे होने की जानकारी मिली थी। जिसमें बताया गया कि था कि किशनगढ बफर की बीट पटना के कक्ष क्रमांक पी 469 में एक बाइक से तीन लोग शिकार करने की नीयत से घूम रहे हैं।
मामले की जानकारी मिलने के बाद वन अमले ने बताए गए स्थान के आसपास सचिंज़्ग शुरू की तो बाइक क्रमांक एमपी 16 एमके 6438 खड़ी थी।
जिसके पास ही जंगली जानवरों को फसाने वाला जाल लेकर तीन लोग खड़े थे जो वन विभाग की टीम को देखकर बाइक लेकर भागने लगे। इनका पीछा करने के बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी छतरपुर जिले के हैं, जिनकी पहचान करण सिंह पिता रूपसिंह घोष (50) निवासी बंछिया थाना बमीठा तहसील राजनगर, बाबू कुशवाहा पिता हरप्रसाद कुशवाहा (45) और रामसिंह पिता प्राण सिंह खंगार (60) दोनों निवासी हटवाहा थाना खजुराहो के रूप में हुई।
तालाशी के दौरान तीन नग बड़े रेशम के बने जंगली जानवरों को फंसाकर मारने का जाल इनके पास से जब्त किया गया।
तथा आरोपियों के खिलाफ वन्य अपराध के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।