Translate

मंगलवार, 2 जुलाई 2019

प्रेम विवाह करने पर प्रेमी के परिजनों को दी जान से मारने की धमकी।

प्रेम विवाह करने पर प्रेमी के परिजनों को दी जान से मारने की धमकी।



//खिलान पटैल//

ब्यूरो दमोह। जिला दमोह अंन्तर्गत बीते दिनो पहले घर से २८ जून को भागी प्रेमिका से उसका प्रेमी २९ जून दिल्ली के निजामुद्दीन में मिला।
जिसके फोन करने के बाद दोनों वहां से राजस्थान के लिए ट्रेन से रवाना हुए। दोनों एक साथ जयमाला पहनाने के बाद फ्री हुए ही थे कि इसी बीच दमोह से प्रेमिका के परिजनों का फोन प्रेमी के पास पहुंचा।
 जिसमें कहा गया कि यदि वह दोनों जल्द ही दमोह नहीं आएंगे तो प्रेमी युवक के परिजनों को जान से मार दिया जाएगा।
 इसके बाद प्रेमी युगल तुरंत ही ट्रेन से दमोह के लिए रवाना हुआ।
 जिसने घर न जाकर सुभाष कॉलोनी क्षेत्र की जबलपुर नाका चौकी पहुंचकर शादी का एफीडेविड दिखाया।
 जिसमें दोनों ने लड़की के परिजनों पर जान से मारने की धमकी देने के चलते सुरक्षा की मांग की।
 इसके बाद पुलिस ने उनके बालिग होने पर सुरक्षा प्रदान की।
 बाद में एसडीएम के समक्ष बयान दर्ज कराए।