Translate

गुरुवार, 1 अगस्त 2019

मुख्यालय पर नही मिलते राजस्व निरीक्षक।

मुख्यालय पर नही मिलते राजस्व निरीक्षक।


दलालो की दम पर चल रहा है राजस्व निरीक्षक का मुख्यालय।


//अक्षय जैन//

भगवा/घुवारा(छतरपुर)। जिस प्रकार से शासन द्वारा लोगो की जरूरत को देख कर जगह-जगह अलग-अलग आला अधिकारियों के मुख्यालय तो बनाये जाते है लेकिन उन कार्यालयों में वो अधिकारी कभी घूमने भी नही आते है।
 ऐसा ही एक मामला बड़ामलहरा अनुबिभाग के घुवारा तहसील के अंतर्गत भगवा स्थित राजस्व निरीक्षक का है भगवा क्षेत्र के लगभग 100 से 150 लोग प्रीतिदिन राजस्व निरीक्षक के हस्ताक्षर करवाने के घुवारा का सफर करते है इसका मुख्य कारण राजस्व निरीक्षक का भगवा मुख्यालय पर न आना है।
जब हमारी टीम ने जाकर देखा तो यहां
राजस्व निरीक्षक की जगह पर उनके दो दलाल बैठे हुए थे और जब उनसे बात की गई तो उन्होंने बताया कि साहब 3 दिन में एक बार आते है।
 मामला मीडिया में आने के बाद अब देखना दिलचस्प होगा कि संबंधित विभाग के अधिकारि अपने लापरवाह अमले पर क्या कार्यवाही करते हैं।