छतरपुर। संविदा अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस जारी।
ब्यूरो छतरपुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. व्ही.एस. वाजपेयी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत कार्यरत सभी संविदा अधिकारी-कर्मचारियों को माह के द्वितीय एवं तृतीय शनिवार को कार्यालय में उपस्थित नहीं रहनेे पर नोटिस जारी किया है।
नोटिस में उल्लेख है कि निरीक्षण के दौरान अक्सर डीपीएमयू में ताला लगा पाया जाता है, जिससे शासकीय कार्यों में व्यवधान उत्पन्न होता हैै।
संविदा मानव संसाधन मैनुअल के अनुसार मिशन में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों को माह के द्वितीय एवं तृतीय शनिवार को कार्यालयीन अवकाश की पात्रता नहीं है। संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को द्वितीय एवं तृतीय शनिवार के दिन कार्यालय में उपस्थित रहकर शासकीय कार्य सम्पादित करने के लिए निर्देशित किया गया है। उपस्थित नहीं होने पर उक्त दिवस में अनुपस्थित कार्य दिवस माना जाएगा।