Translate

शुक्रवार, 23 अगस्त 2019

छतरपुर। स्वास्थ महकमें की बड़ी लापरवाही उजागर।

छतरपुर। स्वास्थ महकमें की बड़ी लापरवाही उजागर।

बार-बार इंसानियत को शर्मसार करने की तस्वीरे आती है सामने।

 

//रूपेश जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है जहाँ पर शव वाहन न मिलने के कारण परिजनों को अपने बच्चे का शव स्ट्रेचर समेत सर पर रख के ले जाना पड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला नगर वार्ड क्र 15 के निवासी संजीव पिता लखन अहिरवार उम्र 28 साल ने अपने घर मे फांसी लगा ली परिजन अस्पताल लाये जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया|
 जिसके बाद परिजनों ने शव वाहन की तलाश के साथ इंतजार भी किया लेकिन शव वाहन नही मिला|
 और इस लापरवाह रवैये के बारे में अस्पताल प्रबंधन की बात मे यही सामने आया कि अस्पताल प्रबंधन के शव वाहन नही है|
अत: ऐसी स्थिति के बाद परिजनों ने स्ट्रेचर समेत अपने सिर पर रखा और मेन बस स्टैंड होते हुए शव को अपने घर ले गए |