Translate

शुक्रवार, 23 अगस्त 2019

लावारिश सी दफनाई प्रेमिका,किसी ने नहीं लिया शव।

लावारिश सी दफनाई प्रेमिका,किसी ने नहीं लिया शव।


पृथ्वीपुर(टीकमगढ़)। हर प्रेम कहानी का अंत फिल्मों की तरह सुखद नहीं होता हैं। कई प्रेम कहानियों का अंत बहुत ही दुखद और आत्मा को झकझोरने वाला होता हैं।
ऐसी ही एक दर्दभरी प्रेम कहानी का अंजाम प्रेमिका को भुगतना पड़ा हैं। प्रेमिका की मौत के बाद जहां उसका पति उसे छोड़कर भाग गया था, वहीं उसके माता-पिता ने उसका शव लेने से मना कर दिया। अंतत: पुलिस ने प्रेमिका के शव को लावारिश मानकर नगर पालिका के कर्मचारियों से गड़वा दिया।
विदित हो कि लिधौरा थाने के ग्राम इशौन निवास हाकिम सिंह यादव ने राधिका से प्रेम विवाह किया था। एक-दूसरे के प्यार में इन दोनों ने अपने परिवारों से भी दूरी बना ली थी।
हाकिम सिंह जहां अपने परिवार से अलग हो गया था, वहीं राधिका के परिजनों को भी यह पता नहीं था कि उनकी बेटी कहा हैं।
राधिका के परिजनों ने तो उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करा रखी थी। लगभग एक साल साथ रहने के बाद दोनों से सिर से प्यार का भूत उतर गया और अनबन होने लगी।
 इसके बाद गुरूवार की रात्रि को राधिका ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
जहर खाने से राधिका का तबियत बिगडऩे पर हाकिम सिंह उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गया, जहां डॉक्टरों ने राधिका को मृत घोषित कर दिया। राधिका की मौत के बाद पुलिस शव का पीएम कराने पति हाकिम सिंह को तलाशती रही, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस ने राधिका के मायके पक्ष के लोगों को सूचना दी।