Translate

शुक्रवार, 30 अगस्त 2019

आवास में योजना में गड़बड़ी को लेकर कलेक्टर सख्त निर्देश जारी।

आवास में योजना में गड़बड़ी को लेकर कलेक्टर सख्त निर्देश जारी।


ब्यूरो टीकमगढ़।  नगर पालिका द्वारा आवंटित किए गए प्रधानमंत्री आवास में हुई गड़बड़ी को लेकर कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं।
श्री कलेक्टर ने इसके लिए जांच समिति गठित कर पूरी योजना की जांच कराने की बात कहीं हैं।
नगर पालिका द्वारा आवंटित प्रधानमंत्री आवास में जमकर लापरवाहियां की गई हैं। योजना के तहत पहले चरण में आवंटित किए गए आवासों में से कुछ हितग्राहियों के पास पहली किश्त आने के बाद, उनका योजना से नाम ही विलोपित कर दिया गया हैं। ऐसे में यह हितग्राही परेशान घूम रहे हैं।
 वहीं कुछ आवासों में हितग्राहियों से रुपए लेकर ठेके पर निर्माण कराया गया हैं। हितग्राही मूलक इन आवासों का ठेके पर निर्माण होने से इनकी गुणवत्ता को लेकर भी कलेक्टर से शिकायतें की गई हैं। इसके बाद कलेक्टर ने इस पूरे मामले की जांच का आश्वासन दिया हैं।