Translate

गुरुवार, 29 अगस्त 2019

मांसाहारी दुकानों से पर्यटन प्रभावित

मांसाहारी दुकानों से पर्यटन प्रभावित।



गंदगी से परेशान होते लोग,यातायात में होता है अवरोध।

//अरबाज खान//

राजनगर(छतरपुर)। नगर के कई इलाकों में अब गंदगी का अंबार लगा मिलता है जिस क्रम में रामबाग पर मुर्गो के मांस की दुकान से ब्यक्ति काफी परेशान होते है।
 क्योंकि मुर्गो के मांस काटने और उस की बदबू से आने जाने तथा वहां से गुजरने वाले लोगो का जीना हराम हो जाता है एवं इसकी बदबू से प्रदूषण बीमारी भी अधिक फैलती है यह दुकान रोट पर होने के कारण अधिक जाम लगता है जिससे बाहर से आये पर्यटन को जाम में फास जाते है।
और मुर्गो की मांस की बदबू से पर्यटक परेशान हो जाते है इस लिए राजनगर के बाहर मास मार्किट बनना चाहिए जिससे प्रदूषण ना फैले बीमारी से बचे और जाम भी ना लगे पर्यटन को भी परेशानी ना हो।