पांच लाख लेकर की थी महिला की हत्या।
//खिलान पटेल//
ब्यूरो दमोह। जिले के नरसिंहगढ़ में कुछ दिनों पहले एक महिला की हत्या कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।सीएसपी मुकेश अब्रदा ने बताया है कि आरोपी रायसेन जिला निवासी है जिसके विरुद्ध रायसेन में हत्या का एक और मामला दर्ज है। आरोपी सुपारी किलर के नाम से चर्चित है।
आरोपी ने देहात थाना अंतर्गत नरसिंहगढ़ निवासी महिला अनीता तिवारी की १८ जून को अपने साथियों के साथ हत्या कर दी थी और फरार हो गया था। आरोपी मोनू पाराशर ने इस हत्या के लिए पांच लाख की राशि तय की थी।
आरोपी द्वारा कुछ वर्ष पहले रायसेन में पथरिया के गिरीश सोनकिया हत्याकांड में भी अपनी सहभागिता मुख्य आरोपी के रुप में निभाई थी।
आरोपी ने अनीता तिवारी की हत्या करने के लिए मृतका की ननंद से पांच लाख रुपए की राशि का अपने एक साथी नफीस के माध्यम से सौदा किया था।