Translate

शुक्रवार, 2 अगस्त 2019

जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ मध्यप्रदेश कार्यकारणी की हुई घोषणा।

जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ मध्यप्रदेश कार्यकारणी की हुई घोषणा।



ब्यूरो छतरपुर। पत्रकारों के हित में कार्यरत बिश्व के एकमात्र संगठन IFJ (इन्टरनेशनल फेडरेशन आफ जर्नलिस्ट, मुख्यालय बेल्जियम) से सम्बद्ध NUJ(I) (नेशनल यूनियन जर्नलिस्ट आफ इण्डिया) की मध्य प्रदेश इकाई JUMP (जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ मध्यप्रदेश) की जिला स्तरीय बैठक  का आयोजन स्थानीय रेस्टोरेन्ट में की गई।
जिसमे संगठन की जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने शामिल होकर पत्रकारों के हित में अपने अमूल्य सुझावों से संघठन को अवगत कराएं। इस मौके पर संगठन द्वारा सभी ब्लॉकों के अध्यक्षों की घोषणा की गई है।
   संगठन के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्लॉक अध्यक्षों में छतरपुर से लक्ष्मी नारायण शर्मा,नोगांव से पवन चौबे अनादि टीव्ही,लवकुशनगर से राजेश दीक्षित(माइकल),राजनगर से प्रवीण जैन,बिजाबर-राकेश राय,महाराजपुर-रामप्यारे कुशवाहा,बड़ामलहरा-राजाराम साहू,बक्स्वाहा-अभिषेक असाटी,गौरिहार- पंकज पांडे को नियुक्त किया गया है जो शीघ्र ही अपने ब्लॉकों में सक्रिय पत्रकारों को संगठन से जुड़कर कार्य करेंगे।
 इस मौके पर संगठन के जिला महासचिव सत्य निधि त्रिपाठी ने बताया कि संगठन द्वारा आने वाले समय में महिला जागरूकता,पर्यावरण संरक्षण,और बढ़ते साइबर क्राइम से बचाव के लिए लोगों को जागरूकता के लिए कार्यक्रम किए जाएंगे साथ ही पत्रकारों से जुड़े हुए मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।
इस मौके पर जम्प संगठन के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य देवेन्द्र चतुर्वेदी,जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह,अरविंद जैन,विनोद मिश्रा,मनीष खरे,नरेंद्र सर्राफ, आशीष उपाध्याय,सत्य निधि त्रिपाठी मौजूद रहे।