Translate

गुरुवार, 29 अगस्त 2019

आधा दर्जन रेस्टोरेंट पर पुलिस की छापामार कार्यवाही।

आधा दर्जन रेस्टोरेंट पर पुलिस की छापामार कार्यवाही।


  • पुलिस की संयुक्त टीम ने कसी नकेल,खाद्य विभाग भी सख्त।


ब्यूरो छतरपुर। आज गुरुवार को एएसपी जयराज कुबेर एवं एसडीएम केके पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आधा दर्जन रेस्टोरेंट्स पर छापा मार कर कार्यवाही की गई है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी में पता चला कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रेस्टोरेंट्स में गुप्त कैमरे और सेपरेट केबिन में हो रहे अवैध गतिविधिया संचालित की जा रही है।
तथा इसके साथ ही खाद्य विभाग की टीम ने भी कई रेस्टोरेंट्स के सैंपल जप्त किये हैं।
जिससे होटल और रेस्टोरेंट संचालकों में हड़कंप मचा, तो वही रेस्टोरेंट में कई मुँह बांधे प्रेमी जोड़े मिले जिस पर पुलिस ने प्रेमी जोड़ों के परिजनों से बात की है।
इस दौरान सीएसपी उमेश शुक्ला,यातायात टीआई पूर्णिमा मिश्रा, नपा सीएमओ अरुण गुप्ता,टीआई अरविंद दांगी,सूबेदार अंजली दुबे,सूबेदार गेलेंद्र नागेश,एवं खाद्य विभाग की टीम रही मौजूद।

//आरवाज खान के साथ टीम बुंदेलखंड प्रजेंट न्यूज//