Translate

गुरुवार, 29 अगस्त 2019

विधायक बोले राजनीति से परे हो इस तीर्थ का विकास।

विधायक बोले राजनीति से परे हो इस तीर्थ का विकास।


बुंदेलखंड के प्रसिद्ध स्थल पर दी जाए प्राथमिकता।


//राजन असाटी//

 बांदकपुर/जुझार(दमोह)। दमोह जिले के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र देव श्री जागेश्वर धाम बांदकपुर में दमोह विधायक के मुख्य आतिथ्य में मॉडल आंगनबाड़ी का लोकार्पण किया गया।
 एवं बांदकपुर की प्रमुख पेयजल समस्या से निपटने के लिए एक 1 करोड़ 6 लाख  46 हजार लागत वाली पेयजल योजना का भूमि पूजन किया साथ ही विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि बांदकपुर का विकास हमारी प्राथमिकता है जिसके लिए निरंतर हर संभव प्रयास किया जाएगा बांदकपुर का विकास राजनीतिक नहीं धार्मिक विषय है जिसके लिए सभी राजनीतिक संगठनों को सामाजिक संगठनों को एक साथ मिलकर बांदकपुर के विकास कार्यो में सहभागी बनना होगा शीघ्र ही बांदकपुर के चारों ओर प्रमुख मार्गों पर सांकेतिक द्वार बनाए जाएंगे जिसके लिए योजना तैयार हो गई है।
जिले के कलेक्टर एवं सभी प्रशासनिक अधिकारी बांदकपुर के विकास को लेकर निरंतर सक्रिय बने हुए हैं भूमिपूजन के अवसर पर ग्राम बांदकपुर के ग्रामीण एवं दमोह  आसपास के क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ जन युवा मौजूद रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री हाकम सिंह ने की विशिष्ट अतिथि के रुप में नितिन मिश्रा, सितू पंडा , राम चरण गुप्ता झुन्नी लाल पटेल लाल जी दुबे बांदकपुर सरपंच  अभिलाषा राधेश्याम यादव बांदकपुर मंदिर से पंडित केदार नाथ दुबे सहित समस्त विद्यार्थियों ने वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ कार्यक्रम का भूमि पूजन करवाया पूर्व सरपंच पूना बाई योगेश बाजपेई सुरेंद्र यादव राधे अंशु दुबे अजय  पांडे विवेक नेमा अनुभव गुप्ता उजयार सिंह कालू ठाकुर यशपाल ठाकुर ठेकेदार मनीष शर्मा रधुवीर ठाकुर सत्यम दुबे हर्ष दुबे आकाश दुबे राजन असाटी नरेंद्र पाटकर मोंटू गुप्ता जनपद सीईओ केवी मालवीय सब इंजीनियर अमित कुमार ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण महिला बाल विकास के अधिकारीगण की उपस्थिति रही शिवभक्त शंकर गौतम ने बांदकपुर के विकास को लेकर अपने विचार रखे।