पुलिस ने चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार।
//आशीष मिश्रा//
बमीठा(छतरपुर)। बमीठा थाना अंतर्गत कोडन गांव में अभी कुछ दिन पहले मिजाजी पटेल की हत्या ट्रेक्टर मार कर और फिर पीट पीटकर हत्या की गई थी जिसके बाद एसपी के निर्देशन में एएसपी-एसडीओपी के मार्गदर्शन में पुलिस को कल सूचना मिली कि सभी चार आरोपी बाहर जाने की फिराक में अपने रिस्तेदार ओटापुरवा में खेत मे छिपे हैं पुलिस की टीम ने दबिश देकर चारो हत्या आरोपियों अच्छे लाल पटेल, दशरथ पटेल, बबलू पटेल, नंदलाल पटेल कोडन दिदोनिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।इस कार्य में थाना प्रभारी अरुण शर्मा, प्रधानआरक्षक कमल सिंह, महेन्द्र सिंह,आरक्षक रामकृपाल शर्मा, रामकृपाल वर्मा ,राजीव कुमार का सराहनीय कार्य रहा।