दमोह। डेढ़ करोड़ रुपये 1431 छात्रों को हुए स्वीकृत।
//नरेंद्र अहिरवार,खिलान पटेल//
ब्यूरो दमोह। आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित अनुसूचित जाति वर्ग के छात्रावासों में निवास करने वाले छात्रों को भोजन आदि की व्यवस्था हेतु अनुसूचित जाति वर्ग के 12 उत्कृष्ट सीनियर बालक/ कन्या छात्रावास, 02 महाविद्यालय बालक/कन्या छात्रावास, 13 सीनियर कन्या/बालक छात्रावास एवं 05 जूनियर कन्या/ बालक छात्रावास कुल 32 छात्रावासों के संचालन हेतु कलेक्टर तरूण राठी ने माह जुलाई 2019 से अप्रैल 2020 तक शिष्यवृत्ति की राशि 1 करोड़ 64 लाख 28 हजार 536 रूपये 1431 विद्यार्थियों हेतु स्वीकृति जारी की है।स्वीकृति के विरूद्ध 90 प्रतिशत राशि छात्रावास अधीक्षक/ मेस नायक के संयुक्त खातों में ई-पेमेंट के माध्यम से 30 लाख 48 हजार 428 रूपये छात्रावास मेस संचालन हेतु स्वीकृति जारी की गई है।