छतरपुर। आरोपियों पर ईनामी पुरस्कार घोषित।
ब्यूरो छतरपुर। पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह ने पुलिस रेग्युलेशन के पैरा क्रमांक 80(1) में निहित प्रावधान के अनुसार 3 आरोपियों की गिरफ्तारी पर नकद पुरस्कार घोषित किया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पत्र क्रमांक 77/19, दिनांक 30 अगस्त 19 द्वारा थाना ओरछा रोड के अपराध क्रमांक 128/19 में एससीएसटी एक्ट के आरोपी विशाल सेन तनय नंदकिशोर सेन निवासी ग्राम सलैया हाल मुकाम हायर सेकेण्डरी स्कूल के पास ईशानगर की गिरफ्तारी पर 2500 रूपए, पत्र क्रमांक 78/19, दिनांक 4 सितम्बर 19 द्वारा थाना बमनौरा के अपराध क्रमांक 68/19 धारा 379 में आरोपी शंकर लोधी तनय भूरे लोधी निवासी बम्हौरीखुर्द थाना बमनौरा की गिरफ्तारी पर 2000 रूपए और पत्र क्रमांक 79/19, दिनांक 4 सितम्बर 19 द्वारा थाना चंदला के अपराध क्रमांक 69/19 धारा 294, 323, 327, 506, 34 भादवि में आरोपी नवाब अंसारी तनय राजू अंसारी उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 15 चंदला थाना चंदला की गिरफ्तारी पर 1000 रूपए का पुरस्कार घोषित किया गया है।
आरोपियों को गिरफ्तार करने अथवा गिरफ्तारी की सटीक सूचना देने वाले व्यक्ति, अधिकारी-कर्मचारी को नकद पुरस्कार मिलेगा।