30 लाख से होगा पंचायत का विकास कार्य।
विधायक बोले क्षेत्र का विकास मेरा मुद्दा।
//राजन असाटी//
बांदकपुर(दमोह)। जिले के प्रसिद्ध हिंदू तीर्थ क्षेत्र देव श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर में प्राकृतिक धर्मिक स्थल गोवर्धन पर्वत पर गौशाला निर्माण के लिए शिव भक्तों ने स्थानीय राजनेताओं मंदिर ट्रस्ट के सामने बार बार उठाया और लंबे इंतजार के बाद भोलेनाथ की कृपा से मध्यप्रदेश शासन के द्वारा 21 शासकीय गौशाला जिले में खोली जा रही हैं उनमें से एक व्यवस्थित गौशाला विधायक श्री राहुल सिंह जी के सहयोग सहमति दमोह कलेक्टर श्री तरूण राठी जी की तत्परता और पशुपालन विभाग के विशेष सहयोग से गोवर्धन पर्वत के नीचे गोचर भूमि में खोली जा रही है जिसका भूमि पूजन श्री गणेश महोत्सव के पावन पर्व पर रविवार दोपहर को जिले के साधु-संतों श्री सीतानगर शाला महाराज जी ,श्री शंकरगढ़ धाम महाराज जी दमोह विधायक राहुल सिंह,छोटेलाल गौतम,बांदकपुर सरपंच श्रीमती अभिलाषा राधे यादव ,सतीश तिवारी ,पवन गुप्ता,उमाशंकर चौबे,वीरेंद्र तिवारी सहित सभी शिव भक्तों की उपस्थिति में गोवर्धन पर्वत पर पूजन और ध्वजारोहण कर संपन्न हुआ जिसमें सभी भक्तों को विशाल भंडारा भी रहा।गोवर्धन पर्वत पर 100 गोवंश की क्षमता वाली गौशाला बनाई जा रही है,गायों के लिए व्यवस्थित सेड निर्माण, भूसा रखने की व्यवस्था ,अन्य पक्का निर्माण ,पक्की सड़क ,बाउंड्री, सोलर पैनल सहित अनेक सुविधाएं गौशाला में होगी। गौशाला गोवर्धन पर्वत के नीचे रहेगी जिससे नीचे की समतल भूमि पर व्यवस्थित निर्माण हो सके। गोवर्धन पर्वत पर गाये घूमने और गौचारण के लिए जा सकेंगी। गौशाला निर्माण की अनुमानित लागत लगभग 30 लाख रूपये होगी वर्तमान में बांदकपुर पंचायत को निर्माण कार्य सहित रखरखाव की जिम्मेदारी दी गई है।स्थानीय निवासियों ने राम गौतम के साथ विधायक राहुल सिंह जी से चर्चा की गौशाला से जुड़े विषय जैसे निर्माण होने वाली गौशाला में गायों की संख्या का कौन निर्धारण करेगा, गौशाला का संचालन कौन करेगा, निर्माण के बाद गायों को चारा आदि की व्यवस्था कहां से होगी, गौशाला में कर्मचारियों का वेतन आदि की व्यवस्था कैसे होगी।साथ ही डॉ दवाइयां आदि संचालन के भरोसे के लिए विधायक राहुल सिंह एवं पशुपालन विभाग से शिव भक्तों एवं ग्रामीण जनों ने लिखित जानकारी देने के लिए निवेदन किया है क्योंकि गौशाला बनाना ही केवल उद्देश्य नहीं है बल्कि व्यवस्थित गौशाला का संचालन हो सके इसके लिए स्पष्ट जानकारी सभी भक्तों ग्रामीण जनों पशुपालन विभाग की और से विश्वकर्मा जी ने दी दमोह विधायक राहुल सिंह ने कहा की बांदकपुर के कार्यों में सभी समाज, वर्ग ,पक्ष, पार्टियों को साथ लेकर कार्य करना होगा।
बांदकपुर शिवरात्रि मेले में भक्तो की अच्छी विवस्थाओं लिए सात लाख 7 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर दी गई है इसके साथ ही बांदकपुर के चारों और विधायक निधि से चार साइन बोर्ड प्रवेश द्वार बनाये जाने की स्वीकृत की जा चुकी हैं राम गौतम ने बताया आयोजन में पशुपालन विभाग एवं जनपद सीईओ मालवीय जी, डॉ डीके विश्वकर्मा , संजय दुबे ,अमित कुमार , रंजीत सिंह ,अंकित दुबे ,सचिव महराज सिंह ,सहायक सचिव सुषमा ठाकुर पंचायत सहयोगी वीरेंद्र राय ,पूर्व सरपंच पूना बाई , सहित अनेक विशिष्ट लोगों उपस्थिति जिनमें हरिद्वार से गोपाल मणि महाराज की ओर से पधारे बृजेंद्र यादव जी जबलपुर से ,मधुसूदन नायक चंद्रभान मिश्रा कटनी,उमा शंकर चौबे मणि शर्मा जी सुंदरकांड वाले,ब्रजमोहन नायक, भागीरथ शास्त्री,हिंडोरिया टी आई , सतेंद्र राजपूत,चौकी प्रभारी शत्रुघ्न दुबे विधायक प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। श्री छोटेलाल गौतम ने भी बांदकपुर धाम में सभी शिव भक्तों को आगे आकर साथ मिलकर कार्य करने के लिए आवाहन किया है।
भोलेनाथ सबके हैं और हम सब की जिम्मेदारी बांदकपुर धाम के प्रति है ।शंकर गौतम ने पत्रकार जगत की भी बांदकपुर के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। कार्यक्रम में अनेक क्षेत्रों से लोग उपस्थित रहे जिनमें स्थानीय से लेकर दमोह जिले के सैकड़ों भक्तों की उपस्थिति रही।आयोजन में दूर-दूर से भक्त पधारे दमोह से पं कमलेश मिश्रा,सतीश तिवारी डॉ नवीन दुबे , मनोज देवलिया , पंवन गुप्ता राम दुबे श्रजन असाटी गौरव चौराहा कमलेश दुबे शानू जुनेजा दीपक मिश्रा लकी खटीक आशीष तंतुवाय धीरेंद्र तिवारी अक्षय दीक्षित गैसाबाद से रजनीश तिवारी भक्त मंडल घागरी से सुनील उपाध्याय भक्त मंडल एवं शहपुरा भिटोनी से अखिलेश नामदेव मां जगदंबा कांवड़ यात्रा के सभी सदस्य बांदकपुर से कल्लू पुजेरी नन्नू सिंह शिवभक्त सुरेंद्र यादव राधे शंकर गौतम,,नीरज यादव,बलराम यादव ,, सुभाष दुबे ,आषय दुबे, राघव चौबे ,कौशल तिवारी,राजन असाटी,अजय ठाकुर, गोलू चौबे ,तुलसीराम तिवारी, अजय पांडेय अंशु दुबे ,हर्ष दुबे विपुल विपुल दुबे चित्रांश दुबे अजय ठाकुर दान सिंह रजनीश गुरु किलकिल जाहर सिंह अमित दुबे आशीष बाजपेई बंटी चौबे रघुवीर ठाकुर श्री कांत गौतम यशपाल ठाकुर चतुर सिंह रानू नामदेव मुकेश चौरसिया अनिकेत चौबे सहित अनेक भक्तों की उपस्थिति।
