मप्र शासन ने 7 लाख अनुदान राशि स्वीकृत की,गौशाला निर्माण का हुआ भूमि पूजन।
//नरेंद्र अहिरवार//
ब्यूरो दमोह। जिले के बांदकपुर में स्थित गोवर्धन पर्वत पर श्री गणेश महोत्सव के दौरान गौशाला निर्माण का भूमि पूजन दमोह विधायक राहुल सिंह ने किया। विधायक राहुल सिंह ने कहा जागेश्वरनाथ में आयोजित महाशिवरात्रि मेला 2020 की व्यवस्थाओ के लिए धर्मस्थल मंत्रालय मध्यप्रदेश शासन ने 07 लाख रूपये की अनुदान राशि स्वीकृति की गई है। इस अवसर पर सीतानगर महंत हरिप्रपन्ना दास महाराज, शंकर गण मंहत विष्णुदत्त महराज, जनपद पंचायत सीईओ श्री मालवीय, पशुुपालन विभाग श्री विश्वर्कमा, बांदकपुर के वरिष्ठ गणमान्य नागरिक, जिले से आयें शिवभक्तों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम में भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें शिवभक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया। गौवर्धन पर्वत पर पिछले अनेक वर्षाें से बांदकपुर क्षेत्र के शिवभक्तो द्वारा लगातार अनेक आयोजन वृक्षारोपण, शिवलिंग निर्माण, संगीतमय सुदंरकाड, तालाब गहरी करण, श्रमदान, पिछले 5 वर्षाें से की जा रही है।
शिवभक्तो का कहना है कि जिले के राजनैतिक सामाजिक संगठनों के सहयोग से बादंकपुर नगरी का विकास हो यही हमारा प्रयास है। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि पवन गुप्ता, वीरेन्द्र तिवारी, सीतू पण्डा, उमा शंकर चौबे डब्बू महाराज आदि की उपस्थिति रही।