Translate

रविवार, 1 सितंबर 2019

आकाशीय बिजली का कहर,लगातार चला मौतों का सिलसिला।

आकाशीय बिजली का कहर,लगातार चला मौतों का सिलसिला।


चंदला(छतरपुर)। चंदला से महज 12 किलोमीटर की दूरी पर बसा हिनोता थाना अंतर्गत ग्राम लशगरहा में हुई तेज बारिश के साथ गिरी आकासीय बिजली की चपेट में आने से दो भैसों की मौके पर हुई मौत हुई तो वही थाना चंदला थाना अंतर्गत ग्राम छटिबम्होरी में 11 बकरियो की मौत हुई तथा एक घायल है।

बिजली की तड़क से बृद्ध की भी हुई मौत।

तो वही छटिबम्होरी में रामचरण अहिरवार उम्र 50 वर्ष पिता पार्वते अहिरवार की बिजली की चपेट में आने से मोके पर हुई मौत चंदला पुलिस मौके पर पहुँची कार्रवाही

आकाशीय बिजली गिरने से एक बच्ची की मौत एक घायल।

बछौन चौकी अंतर्गत ग्राम राजापुर में आज रविवार की छुट्टी होने से दो बच्चियां अपने पिता को खाना देने खेत पर गई हुई थी तभी दोनों बच्चियां आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई दूसरी घायल हो गई जिसको उपचार के लिए सीएससी लवकुशनगर ले गए हैं।
घटना आज दोपहर 2:00 बजे की बताई जा रही है दोनों बहने अपने पिता विश्वनाथ अनुरागी को बगा वाले पडुआ हार जो उर्मिल नदी किनारे है वहां पर खाना देने गई थी बड़ी बहन अंजू 13 वर्ष व छोटी बहन रवीना 11 वर्ष बताई जा रही है अचानक तेज बारिश शुरू हो गई तभी आकाशीय बिजली गिरने से दोनों बहन चपेट में आ गई बड़ी बहन अंजू की मौके पर ही मौत हो गई ओर रवीना घायल अवस्था में वही पड़ी रही तत्काल पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंच पंचनामा बनाकर पीएम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लवकुशनगर भेजा गया।