Translate

रविवार, 1 सितंबर 2019

108 एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी।

108 एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी।


//खिलान पटेल//

दमोह। पटेरा में एक महिला के जहरीला पदार्थ खाने के बाद उसे पटेरा से दमोह लाने के दौरान देर रात वाहन १०८ अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसा। जिसमें सवार महिला के अन्य परिजनों को चोटें आने के बाद वाहन डायल-१०० की मदद से दूसरे वाहन १०८ में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन रीढ़ की हड्डी में चोट आने से सभी को देर रात जबलपुर रेफर किया गया।
चौकी प्रभारी विनोद कारौलिया ने बताया कि रात करीब ढाई बजे के लगभग वाहन १०८ की मदद से तीन मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
जिन्हें बाद में जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर किया गया। पायलट यावर खान, आरक्षक पूरन लाल, सैनिक खिलान सिंह ने बताया कि उन्हें रात करीब २.३० के लगभग सूचना मिलने पर वह मौके पर करैया रेलवे फाटक के समीप पहुंचे थे।
 जहां पर वाहन १०८ रेलवे फाटक के समीप मोड़ पर बनी खाई में जा घुसा था। जिसमें जहर खाने वाली पटेरा निवासी महिला रश्मि, सहित उसके परिजन बाबू लाल (५५), मीराबाई (५०) व एक अन्य परिजन घायल हो गए थे।
मौके पर बताया गया था कि किसी मवेशी को बचाने के चक्कर में वाहन खाई में जा घुसा था। लेकिन वह पलटने से बच गया। जिससे बड़ी घटना टल गई थी। बाद में मौके पर ही दूसरा वाहन १०८ आ गया था। जिसमें सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। बाद में उन्हें जबलपुर रेफर किया गया।