कमलनाथ सरकार की नीतियों का हुआ "घंटानाद"
भाजपा कार्यकर्ताओं का दिखा हुजूम,करीब बीस हजार से अधिक रहे मौजूद।
//नरेंद्र अहिरवार//
ब्यूरो दमोह। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश व्यापी आव्हान पर संपूर्ण मध्यप्रदेश मे कमलनाथ सरकार के विरोध में घंटानाद आंदोलन किया गया। इसी क्रम में दमोह मे भी पूर्व मंत्री जयंत मलैया,भाजपा जिला अध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव,जबेरा विधायक धर्मेन्द्र सिंह लोधी,हटा विधायक पी एल तंतुवाय,सांसद प्रतिनिधि डाक्टर आलोक गोस्वामी के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय से कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने 20000 से भी ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया।भाजपा के वरिष्ठ नेता जयंत मलैया ने कलेक्टर कार्यालय के सामने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश मे कांग्रेस की कमलनाथ सरकार की अराजकता वादाखिलाफी और धोखाधड़ी के कारण पूरे प्रदेश में जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। किसान कर्जमाफी के लिए भटक रहे है, युवा बेरोजगारी भत्ते की राह देख रहा है, भारी वर्षा से नष्ट हुई फसलों की कोई सुध लेने वाला नहीं है, बिजली कटौती भारी पैमाने पर की जा रही है, कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी गयी है, प्रदेश लूट, डकैती, हत्या और बलात्कार जैसी विभीषिका में उलझ गया है। लेकिन सरकार सिर्फ भ्रष्टाचार और तबादलों में व्यस्त है। इन सभी मुद्दों को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेशव्यापी घंटानाद आंदोलन किया। दमोह जिले के सभी मंडलों एक साथ हजारों हजार कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर कूच करते हुए घंटे, घड़ियाल, शंख, मंजीरा बजाते हुए कुंभकर्णी नींद में सोई सरकार को जगाने के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया।
दमोह मे सरकार ने भारी पुलिस बल के दम पर आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया, लेकिन घंटा, घडियाल की जोरदार गूंज करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साह आसमान पर था। भाजपा जिला अध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव ने आगे बढ़कर स्वयं पुलिस का बैरिकेट तोड़ा तो उनके साथ-साथ भारी मात्रा में कार्यकर्ताओं ने भी बैरिकेट्स पर चढकर पुलिस के इंतजामों को धत्ता बताते हुए आगे कूच किया। क्योंकि वह सिर्फ दो बसें लेकर आंदोलन स्तर पर पहुंची थी। इससे साफ होता है कि सरकार को भी ऐसे प्रचंड आंदोलन का अनुमान नहीं था।
जबेरा विधायक धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि प्रदेश की कमलनाथ सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर आमादा है। यह सरकार विरोध में उठने वाली हर आवाज को दबाना चाहती है। लेकिन हम ना दबाव में आएंगे और ना रुकेंगे। विरोध का हमारा सिलसिला जारी रहेगा। हटा विधायक पी एल तंतुवाय ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार कुंभकर्णी नींद में सो रही है। उसकी नींद को तोडने के लिए, मध्यप्रदेश की जनता को न्याय दिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने घंटानाद आंदोलन किया है और दमोह के जोरदार आंदोलन से कांग्रेस बौखला गई है।
घंटानाद आंदोलन मे भीषण बारिश के बावजूद हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने दमोह की सड़कों पर उमड़ कर कमलनाथ सरकार को चेतावनी दी डाली। आंदोलन से पूर्व सांसद प्रतिनिधि डाक्टर आलोक गोस्वामी व भाजपा पदाधिकारियों ने गणेशजी की आराधना करते हुए कमलनाथ सरकार को सदबुद्धि देने की प्रारंभ की, तत्पश्चात आंदोलन प्रारंभ किया। सांसद प्रतिनिधि डाक्टर आलोक गोस्वामी ने कहा कि कमलनाथ की सरकार गले तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। ट्रांसफर और अवैध खनन में व्यस्त सरकार को जनहित की कोई चिंता नहीं है। लेकिन एक जिम्मेदारी विपक्ष होने के नाते भारतीय जनता पार्टी इसे चुपचाप नहीं देख सकती। जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल ने कहा कि प्रदेश में लूट डकैती, अराजकता और भ्रष्टाचार को बंद कराकर ही दम लेंगे। । कलेक्टर परिसर के बाहर भाजपा महिला मोर्चा की की कार्यकर्ताओं ने घंटा शंख बजाकर आंदोलन किया। जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेन्द्र गुरु ने कहा कि सोई सरकार को जागने के लिए घंटानाद आंदोलन किया है। कमलनाथ सरकार 9 माह में 9 नौजवानो को भी रोजगार नही दे पायी। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रदेश के मंत्री छोटे काम के लिए लिफाफे और बड़े काम के लिए सूटकेस ले रहे है। प्रदेश में अपहरण उद्योग बन गया है और 9 माह में तबादला को उद्योग बना दिया है। विधायक मंत्री पर एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अलग सरकार चला रहे है। आज पूरे प्रदेश में अराजकता की स्थिति है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक लखन पटेल ने कहा कि भारत को अखंड करने की ताकत हमारी पार्टी रखती है तो कमलनाथ सरकार को हटाने की ताकत भी भाजपा रखती है।
पूर्व मंत्री दशरथ सिंह लोधी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निर्णयों पर पूरा देश स्वतंत्रता दिवस जैसी खुशी में झूम जाता है। वहीं प्रदेश की कमलनाथ सरकार कुंभकर्णी नींद में सोई हुई है। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष पं.बिहारी लाल गौतम ने कहा कमलनाथ सरकार प्रदेश की जनता के हित के निर्णय लेने की बजाय श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलायी गयी जन लोक कल्याणकारी योजनाओं को बंद करने का काम कर रही है। जो सरकार लाडली लक्ष्मी के जन्म के पैसे छीन ले, मृत्यु के पैसे देने से इंकार कर दे ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है।
सभा का सफल संचालन भाजपा जिला महामंत्री रमन खत्री व आभार भाजपा जिला महामंत्री रूपेश सेन के द्वारा व्यक्त किया गया।
घंटानाद आंदोलन मे प्रमुख रूप से जयंत मलैया भाजपा जिला अध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव, हटा विधायक श्री पी एल तंतवाय, जबेरा विधायक श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, सांसद प्रतिनिधि आलोक गोस्वामी,पूर्व विधायक लखन पटेल, श्री दशरथ सिंह लोधी श्रीमती सोनाबाई, श्रीमती उमा देवी खटीक,सोनाबाई अहिरवाल, बैंक अध्यक्ष श्री राजेंद्र गुरु, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मालती असाटी, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल,पूर्व विधायक पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष विधासागर पांडे,राजेन्द्र सिंघई,पं.बिहारी लाल गौतम,हेमंत छाबड़ा,भाजपा जिला महामंत्री रमन खत्री,गंगाराम अहिरवाल,रूपेश सेन,सिद्धार्थ मलैया,प्रीतम सिंह लोधी,मनीष सोनी,संजय सेन,मनीष तिवारी,अनुपम सोनी,मोन्टी रैकवार
बृज गर्ग,राजकुमार जैन,कपिल शुक्ला,दीपक जैन,राजा भैया,लखन यादव,नरोत्तम कुर्मी,राजेश सिंघई,मूरत सिंह,राम सिंह ठेकेदार,मूरत सिंह,चित्तर सिंह,बिहारी पटेल, मोर्चा अध्यक्ष गोपाल पटेल, प्रमोद विश्वकर्मा,बी.डी.बाबरा,इंतकाब बेग,अखलेश हजारी,हाकम सिंह,किशोर अग्रवाल,आलोक अहिरवाल,बद्री पटेल,अवधेश प्रताप सिंह,भूपेन्द्र सिंह,प्रतिभा तिवारी,कविता राय,वर्षों रैकवार,बबली विश्वकर्मा,कुसुम खरे,ऋतु पांडे,रशमी शर्मा,गिरजा साहू श्यामा उरेती सहित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

