- S.P. स्कूल में बच्चों के बीच पहुंचे थाना प्रभारी।
बार्षिक कलेंडर का हुआ विमोचन।
//रूपेश जैन//
बक्स्वाहा (छतरपुर)| नगर में स्थित एस. पी. के. जैन मेमोरियल स्कूल में वार्षिक कैलेंडर का विमोचन नगर निरीक्षक आर. एन. तिवारी जी के मुख्य आतिथ्य एवं राजू दुबे एवं अंशुल असाटी के विशिष्ट आतिथ्य एवं जैन शिक्षा समृद्धि के क्षेत्रीय समन्वयक नीरज जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय की शिक्षिका कु. अंजलि जैन ने सरस्वती वंदना एवं श्रीमति कृष्णा दुबे व कु. रिचा दुबे ने अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं श्रीफल भेंट कर किया।
कार्यकृम का संचालन करते हुए विद्यालय के संचालक दिलीप मलैया ने विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों से सभी को अवगत कराया।
मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए निरीक्षक श्री तिवारी ने सभी सभी बच्चों को समाज के सुसभ्य नागरिक बनने एवं सभी को देश सेवा एवं देश रक्षा करने के लिए तत्पर रहने का संकल्प दिलाया।
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए आपने बताया कि छात्र जीवन मे सदैव अपना लक्ष्य निर्धारण कर उसे प्राप्त करने के लिए
प्रयत्नशील होना चाहिए ।
कार्यकृम के अंत में अतिथियों का आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री बी.एल. यादव ने किया।