Translate

बुधवार, 25 सितंबर 2019

जानलेवा बने पालतू जानवर।

जानलेवा बने पालतू जानवर।



बैल ने पिता पुत्र को सींग से उछाल फेंका,दोनों घायल।



//नरेंद्र अहिरवार//

दमोह। शहर के स्थानीय बाल्मीकि वार्ड गाड़ीखाना में कल देर शाम अचानक सड़क पर टहलते वक्त आबारा गाय और बैल ने पीछे से हमला करते हुए। पिता पुत्र दोनों को अपने सींगों से हवा में उछाल दिया।
जिसमे उछलने के बाद बच्चा पिता के हांथ से पैर के बल जमीन पर जा गिरा, जिससे 1 वर्षीय बच्चा दक्ष बाल्मीकि की बाई जांघ की हड्डी टूट कर अस्थि भंग हो गई। साथ ही बच्चे के पिता हरीश बाल्मीकि की कोहनी में भी गंभीर चोट आई हैं। घटना के दौरान बड़ी मात्रा में आवारा पशुओं का जमावड़ा था।
जिस कारण यह हादसा हुआ। साथ ही घटना के दौरान स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चे और पिता के लिए परिजनों व स्थानीय लोगों की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां निजी चिकित्सालय से सिटी स्कैन कराने के बाद परिजन बच्चे को लेकर घर पहुंच गए।

लेकिन जब इस संबंध में घायल बच्चे और पिता के परिजनों से बात की गई तो घायल बच्चे के चाचा रामअबतार बाल्मीकि (अधिवक्ता) जो पेशे से अधिकवक्ता हैं, उन्होंने बताया कि वार्ड तो ठीक हैं, शहर में विभिन्न मुख्य मार्गो पर भी बड़ी मात्रा में आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता हैं जिसके कारण आए दिन विभिन्न मार्गों पर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। साथ ही असमय घंटों दिन और रात मवेशियों के इस तरह सड़कों पर बैठे रहने से दुर्घटनाओं में ना जाने कितने लोगों की जाने जा चुकी हैं। जिनका कहना था पीड़ित बच्चा उनके भाई उनके बड़े भाई का एक मात्र पुत्र था अगर असामयिक कोई बड़ी घटना घट जाती तो इसका जिम्मेदार कौन होता।
ज्ञात हो कि शहर में आए दिन सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं के द्वारा आवारा पशुओं के सींग पर रेडियम लगाकर दुर्घटनाओं को कम करने का प्रयास किया जा रहा हैं, तो वही दूसरी ओर आवारा सड़कों पर छोड़ दिए जाने की वजह से दिन व दिन इनकी बड़ रही तादाद से आम नागरिक खासे परेशान हैं।

साथ ही जिम्मेदार नगरपालिका प्रशासन के द्वारा अब तक आवारा पशुओं को सुरक्षित स्थानों गौशालाओं में छोड़ने के व्यापक प्रबंध नहीं किए गए हैं। अब देखना यह होगा कि इस तरह दिन व दिन घटनाओं से हो रही घटनाओं में इजाफे की ओर नगरपालिका प्रशासन ध्यान देता भी है, या नहीं या फिर इस तरह की असामयिक घटनाओं का क्रम शहर में जारी रहेगा।