Translate

सोमवार, 30 सितंबर 2019

पूर्व मंत्री के बेटे के तिलकोत्सव में हुई हर्ष फायरिंग में बीजेपी युवा नेता घायल।

पूर्व मंत्री के बेटे के तिलकोत्सव में हुई हर्ष फायरिंग में बीजेपी युवा नेता घायल।


बड़ामलहरा(छतरपुर)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री बादशाह सिंह के पुत्र के तिलक समारोह में हुई हर्ष फायरिंग से लड़की के भाई बीजेपी युवा मोर्चा महामंत्री बॉबी राजा को गोली लग गई।
 जिसे बीती रात गंभीर हालत में छतरपुर जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।
पूर्व मंत्री बादशाह सिंह के लड़के के साथ भाजयुमो महामंत्री गठेवरा निवासी बॉबी राजा की बहन की शादी का तिलकोत्सव कार्यक्रम रविवार रात बड़ामलहरा के पास पांडाझिर में स्थित बादशाह सिंह के निजी रिसोर्ट में किया जा रहा था।
 बड़ामलहरा थाना क्षेत्र के सठिया घाटी स्थित पाणाझिर रिसोर्ट में यह घटना होने पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गई और घायल भाजपा युवा नेता बॉबी राजा को इलाज हेतु जिला अस्पताल छतरपुर भेजा गया है।
जहाँ पर अस्पताल में क्षेत्रीय विधायक प्रद्युम्न सिंह भी हाल जानने पहुंचे।