मिशन ग्रीन अंतर्गत पूर्व मंत्री ने रोपे पौधे।
//नरेंद्र अहिरवार//
दमोह। रविवार को पूर्व वित्तमंत्री जयंत भैया ने मिशन ग्रीन दमोह के अंतर्गत नया बाजार 4 के सामुदायिक में भवन पौधारोपण किया।पूर्व वित्तमंत्री ने कहा कि यह मिशन ग्रीन दमोह आने वाले समय के लिए नजीर साबित होगा और जब यह पेड़ व्रक्ष बन जाएगे तब लोग इन ग्रीन मिशन के सदस्यों को याद करेंगे में इन सभी को बधाई देता हूँ।
रमन खत्री ने कहा में सभी की ओर से विशेष रूप से आभार सिद्धार्थ मलैया माना। जिन्होंने दमोह को हरा भरा करने के लिए व्यक्तिगत रूप से आर्थिक और सामाजिक स्तर पर प्रयास करके इस कार्यक्रम को जनआंदोलन बनाने में अपनी भूमिका निभाई।
मनीष तिवारी ने बताया यह मिशन ग्रीन दमोह- 4 का अंतिम कार्यक्रम था, इस वर्ष मिशन ग्रीन टीम के द्वारा 500 से अधिक विकसित पेड़ लगाए और लगभग 15000 से अधिक छोटे पौधों का वितरण किया गया। उन्होंने आगे कहा कि यह कार्य हमेशा चलता रहेगा।
विशाल शिवहरे ने बताया इस बार विशेष रूप से लोगो को अपने घरों एवं आसपास के स्थान जहाँ उसकी देख रेख वह स्वम् कर सके ऐसे स्थानों पर पड़े लगाने के लिए विकसित पेड़ दिए गए जिनमे बरगद पीपल कदम अशोक गुलमहोर नीम अम्लताश पीला गुलमहोर आँवला आम प्रमुख थे। इसके साथ- साथ किसन तलैया मंदिर, होमगार्ड ग्राउंड जबलपुर रोड जटाशंकर सर्किट हाउस , आईटीआई कॉलेज जटाशंकर मुक्ति धाम आमचोपर हिरदेपुर में भी पेड़ लगाए गए।
प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं और आम लोगों का हम मिशन ग्रीन की ओर से हार्दिक अभिनंदन और आभार व्यक्त करते हैं
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री रमन खत्री, मनीष तिवारी विशाल शिवहरे, श्री अशोक भारती, श्री झुंन्नीलाल राही, पार्षद पूजा राज, रितेश सोनी, नीलेश सिंघई, संतोष रोहित, राजू नामदेव हरि रजक दीपक सोनी मुन्नू नामदेव सहित स्थानीय कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
