ट्रक/मारुति की जोरदार भिड़ंत में पति-पत्नी की मौत,एक की हालात गंभीर।
मौक़ा देख कर ट्रक चालक हुआ फरार।
//नरेंद्र अहिरवार//
दमोह(जबेरा)। आज जबलपुर से दमोह की ओर आ रही कार को ट्रक ने जोरदार टक्कर मर दी इस जोरदार भिड़ंत में वृद्ध महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक जबेरा थानांतर्गत सिंग्रामपुर के सतघटिया समीप जबलपुर से दमोह की ओर आ रही कार को दमोह से जबलपुर की ओर जा रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जहां अग्रवाल परिवार के दंपति जो जबलपुर से दमोह आ रहे अपने किसी रिश्तेदार के यहां श्राद्ध में शामिल होने जा रहे थे। जहां जोरदार टक्कर में दंपति महिला गीता अग्रवाल उम्र 52 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी लगते ही जबेरा थाना प्रभारी आर के गौतम अपनी टीम को लेकर मौके पर पहुंचे साथ ही घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय रवाना किया। जहां वृद्ध दंपति के पति राधे प्रसाद अग्रवाल उम्र 58 वर्ष की भी जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं कार चालक प्रमोद पिता भगवानदास पटेल उम्र 31 वर्ष की भी हालत नाजुक बनी हुई हैं। जिसे गंभीर अवस्था में जबलपुर रिफर कर दिया गया है।
वहीं मामले में मारुति बेन को टक्कर मारने वाले चालक मौका पाते ही फरार हो गए। जबेरा पुलिस के द्वारा ट्रक क्रमांक एमपी 20 एचबी 8721 को और क्षतिग्रस्त बेन के लिए जप्त करते हुए। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।



