Translate

मंगलवार, 29 जून 2021

खजुराहो में आयोजित हुआ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का कार्यक्रम।

                             

//राजीव शुक्ला//

खजुराहों(छतरपुर)। पर्यटन नगरी खजुराहो के होटल झंकार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग)  क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं सागर संभाग- सागर के संभागीय समीक्षा व उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी तथा कर्मचारियों को पुरस्कृत किए जाने हेतु संभागीय आयुक्त सागर की अध्यक्षता में बैठक के दौरान संभाग के समस्त जिलों से आए हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके उचित कार्यों के मूल्यांकन के साथ सम्मानित किया गया ।                                  सागर संभाग अंतर्गत छतरपुर, दमोह, पन्ना, सागर, टीकमगढ़ के सभी सीएमएचओ ,ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ,डाटा मैनेजर, डीपीएम ,स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, मेडिकल ऑफिसर, एपिडेमियोलॉजिस्ट, स्त्री रोग विशेषज्ञ ,फार्मेसिस्ट इत्यादि को आज आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से शील्ड प्रदान कर सम्मान किया गया ।                         कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे चंदला विधायक राजेश प्रजापति ने कहा कि कोरोना काल के दौरान स्वास्थ्य विभाग के द्वारा प्रदत्त सेवाएं निश्चित रूप से सराहनीय हैं और उनके इस सेवा कार्य को कभी भुलाया नहीं जा सकता, अतिथि दीर्घा में साथ ही जिला पंचायत पन्ना के अध्यक्ष रविराज सिंह भी उपस्थित रहे, कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रुप से डॉक्टर देवेंद्र गोस्वामी (मध्य प्रदेश चिकित्सा अधिकारी संघ के अध्यक्ष), डॉ महेंद्र गुप्ता एमडी सिविल सर्जन, अंशुल खरे सब इंजीनियर एनएचएम , कपिल चौबे संभागीय समन्वयक, डॉ एस के गुप्ता ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खजुराहो , डॉक्टर दीप्ति जैन छतरपुर, दीपेश नायक, डॉक्टर अरुण देव शर्मा ,डॉ अरविंद सिंह, डॉ एस पी शाक्यवार, शरद चौरसिया एवं श्रीमती महाश्वेता स्टाफ नर्स सहित  संभाग के समस्त जिलों से स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे , कार्यक्रम का संचालन कपिल चौबे एवं राजेंद्र खरे के द्वारा किया गया ।