Translate

बुधवार, 11 सितंबर 2019

अब घर बैठे प्राप्त करे खसरा-खतौनी की नकल।

अब घर बैठे प्राप्त करे खसरा-खतौनी की नकल।


ब्यूरो एजेंसी। अब किसानों को खसरा, खतौनी, नक्श और बी-वन की नकल निकालने के लिए तहसीलों के चक्कर नहीं काटने होंगे। अब से यह सुविधा प्रत्येक किसान को घर बैठे मिलेगी।
इसके साथ ही किसान अपने एंड्रायड मोबाइल में भू-अभिलेख एंड्रायड एप्लीकेशन लोड कर, अपनी जमीन के विषय में सारी जानकारी ले सकते हैं। किसानों को यह सुविधा आज से मिलनी शुरू हो जाएगी।
खसरा, खतौन, नक्शा, बी-वन के लिए परेशान होने वाले किसानों के लिए प्रदेश सरकार आज बुधवार से एक नई योजना शुरू करने जा रही हैं। प्रदेश सरकार द्वारा आज से वेबजीआइएस साफ्टवेयर का उपयोग कर कहीं से भी अपनी जमीन की खसरा, खतौनी की नकल प्राप्त कर सकेंगे।
इसके लिए अब उन्हें तहसील कार्यालयों एवं पटवारियों के चक्कर नहीं काटने होंगे।