Translate

मंगलवार, 10 सितंबर 2019

औचक निरीक्षण के बाद परीक्षण के लिए भेजी खाद्य सामग्री।

औचक निरीक्षण के बाद परीक्षण के लिए भेजी खाद्य सामग्री।


//नरेंद्र अहिरवार//

ब्यूरो दमोह। जिला दंडाधिकारी तरुण राठी एवं डीओ खाद्य सुरक्षा प्रशासन डॉ आरके बजाज के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार अहिरवाल एवं माधवी बुधौलिया ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए दमोह के मोरगंज गेट,स्टेशन रोड स्तिथ मेसर्स शौर्य इंडस्ट्रीज एवं मेसर्स लालचंद ब्रजलाल किराना मर्चेंट का औचक निरीक्षण किया एवं ब्रजवासी ब्रांड मैदा,ब्रजवासी ब्रांड दलिया तथा पुष्प ब्रांड सांभर मसाला के नमूनें जांच हेतु लिए हैं।
 मौके पर शौर्य इंडस्ट्रीज संचालक को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त पोहा,बेसन,मैदा एवं दलिया का निर्माण,रिपैकिंग एवं विक्रय करने के निर्देश दिए गए हैं। फैक्ट्री संचालक को ब्रजवासी ब्रांड बेसन,मैदा,पोहा एवं दलिया के पैकिटों के लेबल पर बेस्ट बिफोर डेट,बैच नंबर एवं पैकिंग डेट के साथ अन्य आवश्यक जानकारी नियमानुसार अंकित करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान दोनों खाद्य परिसरों में फ़ूड लाइसेंस की प्रति स्पष्ट रूप से परिसर में प्रदर्शित पाए गए हैं। इन खाद्य पदार्थों के नमूनों को जांच हेतु भोपाल स्तिथ राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अगर उक्त खाद्य पदार्थों के नमूनें मानक स्तर के नहीं पाए जाते हैं तो दोनों दुकानदारों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। मौके पर फ़ूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड लगे हुए नहीं पाए गए हैं। मौके पर दोनों खाद्य प्रतिष्ठान संचालक को फ़ूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए गए हैं। खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग दमोह की यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।