Translate

सोमवार, 9 सितंबर 2019

मप्र मे भ्रष्टाचार चरम सीमा पर।

मप्र मे भ्रष्टाचार चरम सीमा पर।


ग्राम पंचायत चौपाल की राशि निकालकर डकार गए सचिव सरपंच।


//आशीष मिश्रा//

नौगांव(छतरपुर)।  जनपद पंचायत नौगांव के अंतर्गत ग्राम पंचायत मवैया में चौपाल निर्माण के लिए सचिव सरपंच ने राशि का आहरण तो कर लिया लेकिन चौपाल का  निर्माण कार्य नहीं करवाया गया है।
 राशि निकालकर अपनी जेब गर्म करने में लगे पंचायत के जिम्मेदार जनपद पंचायत के अधिकारियों को पूरी जानकारी होने के बावजूद भी अधिकारी कार्रवाई करने में आनाकानी कर रहे हैं।
 या फिर अधिकारी कार्रवाई करना ही नहीं चाहते या ध्यान तो इस ओर भी उठता है कि कमीशन इतना मोटा मिल गया है कि उस ओर से जनपद पंचायत के अधिकारियों का ध्यान भटका हुआ है।
 जनपद पंचायत के अधिकारियों ने आंखों पर काली पट्टी बांध रखी है कार्यवाही ना होने से पंचायत के जिम्मेदारों के हौसले बुलंद हैं।