कांग्रेसी विधायक का स्कूली दौरा,छात्रों से हुये रूबरू।
समस्याओं का जाना हाल,जल्द निपटाने की कही बात।
//रूपेश जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। शासन की मंशा अनुसार शिक्षा विभाग पर बड़े ही जोर दिए जा रहे हैं बही शासन की मंशा को पूर्ण रूप देने बाले शालाओं के शिक्षक एवं प्राचार्य शासन की योजनाओं को पलीता लगा रहे हैं उसी को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने भी शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए प्रयास शुरू कर दिया है मामला बक्सवाहा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है जहां की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चौपट होती नजर आ रही है इस स्कूल के प्राचार्य माह में केवल एक या दो दिन आते हैलगातार यह मामला समाचार पत्रों एवं टीवी चैनलों के माध्यम से उजागर होता रहा जिसको लेकर सोमवार को कांग्रेस विधायक प्रधुम्न सिंह लोघी एवं कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुनील बन्ना द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी इन दोनों स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया| जिसमें सबसे ज्यादा कमियां शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में देखने को मिली जिसमें श्री विधायक द्वारा स्कूल प्राचार्य अरुण शंकर पांडे को जमकर फटकार लगाई गई एवं भविष्य में यदि कोई अनियमितता पाई गई तो आप पर सख्त कार्रवाई की जाएगी जब वहां के छात्रों से प्राचार्य के नियमित आने के बारे में पूछा गया तो छात्रों द्वारा प्राचार्य ना आने की बात कही गई|
वहीं कुछ छात्रों ने कहा कि मुझे प्राचार्य काफी समय से स्कूल में देखने को नहीं मिले जिसके बाद श्री विधायक ने जिला शिक्षा अधिकारी को दूरभाष पर संपर्क करके स्कूल की समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया तो जिला शिक्षा अधिकारी ने श्री विधायक को आश्वासन देते हुए स्कूल की व्यवस्था दुरुस्त कराने की बात कही स्कूल की व्यवस्थाओं को देखने के लिए श्री विधायक द्वारा सीसीटीवी फुटेज मांगे गए तो प्राचार्य अरुण शंकर पांडे ने स्कूल के समस्त कमरों में लाइट होने के बावजूद भी लाइट ना होने का बहाना बनाकर टाल दिया वहीं विधायक ने स्कूल में हाजिरी के लिए फिंगर मशीन लगाने के आदेश दिए वहीं दूसरी ओर विधायक द्वारा शासकीय कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल का निरीक्षण किया गया जहां सर्वप्रथम जर्जर पड़ी हुई मृत घोषित इमारत का मोके पर मुवायना किया और छात्राओं से बात की तो एक ओर छात्राओं ने क्षतिग्रस्त इमारत में मजबूरन पढ़ाई करने की बात की तो वहीं दूसरी ओर छात्राओं ने परीक्षा नजदीक आने के बावजूद पुस्तकें उपलब्ध न कराये जाने की बात कही विधायक ने तुरंत प्राचार्य को तुरंत फटकार लगाते हुए पुस्तकें उपलब्ध कराने की बात कही तो वहीं क्षतिग्रस्त इमारत को लेकर छात्राओं को आश्वासन दिया कि बहुत जल्द नई इमारत तैयार कराई जाएगी।
