Translate

सोमवार, 9 सितंबर 2019

शहर में तेंदुआ,दहशत का बना माहौल।

शहर में तेंदुआ,दहशत का बना माहौल।


दिन भर सूना पड़ा बाजार,कर्फ्यू जैसे रहे हालात।


वन कर्मियों की नाकामी के चलते अब भी दहशत में है लोग।



//नरेन्द्र अहिरवार, खिलान पटैल//

ब्यूरो दमोह। शहर दमोह में देर रात एक बहुत ही बड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रात करीब दो बारे पुलिस गस्त के दौरान एक पुलिस कर्मी आकाश पाठक ने भ्रमण करते दौरान स्थानीय एम एल बी स्कूल गेट से नगर पालिका टाऊन हॉल की ओर जाते हुए एक जानवर को देखा देखते ही घटना की पूर्ण जानकारी उक्त पुलिस कर्मी के द्वारा अपने उच्चाधिकारियों को दी गई।
जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए। दमोह एडियनल एसपी विवेक कुमार लाल,सीएसपी मुकेश अबिद्रा, कोतवाली टी आई एच आर पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
साथ ही दमोह बन मंडल की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। घंटों मसक्कता के बाद प्राप्त हुए पदचिन्हों के आधार पर घंटों बाद पहुंची पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम व वाइल्ड लाइफ वन मंडल के अधिकारियों ने तेंदुए के होने की पुष्टि की। साथ ही स्थानीय बाजार में लगे कैमरों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाने के बाद साफ स्पष्ट हो गया कि वह कोई और जानवर नहीं बल्कि तेंदुआ ही हैै।
पुलिस कर्मी के द्वारा स्थानीय बाराद्वारी स्थित कुएं के पास से तेंदुए की पूंछ नजर आते हुए विडिओ भी बनाया गया था। जो जिले भर में सुबह से ही जम कर बायराल हुआ। लेकिन वह खुद स्पष्ट रूप से नहीं कह पा रहा था कि यह तेंदुआ ही हैै। प्राप्त जानकारी के मुताबिक व मौजूदा तथ्यों के आधार पर नगर पालिका क्षेत्र में तेंदुए की तलाश प्रारंभ कर दी गई। साथ ही नगर पालिका के चारों तरफ तेंदुए को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में आम नागरिकों की भीड़ एकत्र हो गई।
घंटों कुछ भी हांथ ना लगने के बाद बन अमला व पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम भी सुस्त नजर आईं जहां समय से पहुंच जाने के बावजूद भी आम नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए। शुस्त नजर आए जहां मौजूदा हालत को देखते हुए मुख्य मार्केट की सारी दुकानों को  बंद रखा गया एवं चारों ओर से मार्ग अवरुद्ध कर दिया गया। लेकिन आम नागरिकों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही थी साथ ही तेंदुए को लेकर जिले भर में सोशल मीडिया पर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे थे। साथ ही वनमण्डल टीम के लिए शहर के मानस पाठ, महाकाली चौराहा एवं जबलपुर नाका पर तेंदुए के होने की आशंका जताई गई थी। लेकिन मौके पार मात्र कुछ पद चिन्ह व बाल के साथ साथ उक्त जानवर का मल पाए जाने की ही देर रात 2:00 बजे से 11 बजे तक की जा सकी थी।
 वहीं दूसरी ओर मार्ग अवरुद्ध होने के साथ साथ दुकानें ना खोले जाने से शहर के मुख्य बाजार में कर्फ्यू जैसे हालात नजर आए। व विभिन्न व्यापारी भी तेंदुए की सूचना के बाद डरे सेहमे हुए अपने प्रतिष्ठानों को खोलने की भी हिम्मत ना जुटा पाए। लेकिन देर शाम विभिन्न स्थानीय व्यापारियों व चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज प्राप्त होने पर मुख्य रूप से तेंदुए के होने की पुष्टि दमोह वनमण्डल अधिकारी विपिन कुमार पटेल के द्वारा प्रेस नोट व सीसीटीवी फुटेज जारी कर की गई।
साथ ही मुख्य रूप से गणेशोत्सव व पयूषण पर्व और मुहर्रम को लेकर शांतिपूर्ण मानने की लोगों से अपील की गई है, साथ ही वनमण्डल ने तेंदुए की जिले भर में किसी भी स्थान पर सूचना मिलने पर उक्त नंबर 9424793706 पर जानकारी देने की बात कही है।