Translate

मंगलवार, 10 सितंबर 2019

दो धार्मिक समुदायों में दिखी आपसी एकता।

दो धार्मिक समुदायों में दिखी आपसी एकता।


जल बिहार तथा मुहर्रम में लोगो का उमड़ा जनसैलाब गाजे-बाजे के साथ निकाला जूलूस।


//विन्द्रावन विश्वकर्मा,मनीष सम्राट//

घुवारा(छतरपुर)। ऐसा अनूठा संगम कभी कभी देखने को मिलता है जब हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिलती हैं एक ओर जहां जल विहार का कार्यक्रम तथा दूसरी ओर मुहर्रम ताजिया  जैसे महत्त्व पूर्ण पर्व एकसाथ हो तो कुछ नाजारा ही अलग होगा ।
 तथा सबसे ज्यादा उत्साहित लोग एक ओर जहां मुहर्रम की गूंज नगर को पुलकित कर रही है तो वहीं दूसरी ओर जल विहार का रंग लोगों को उत्साहित कर रहा है ऐसा की बर्षो के बाद इस पत्रकार का संगम देखने को मिलता है जब दोनों भाई एक साथ दोनों त्योहार है शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
इस दोनों कार्यक्रम में चांद लगाते विधायक कु. प्रधुम्य सिंह लोधी थी जिन्होंने अपनी दोनों पर्व है बराबर भूमिका निभाई जहां एक ओर जल विहार कार्यक्रम में महाराज कीरत सिंह जूदेव के मूर्त्ति को नमन  किया तो वहीं दूसरी ओर बाबा साहेब की मजार पर चादर चढ़ाई ।
इन दोनों पर्व है सभी धर्म के लोग एक साथ मिलकर हर्ष उल्लास के साथ पर्व का आनंद लिया इस पर्व में विशिष्ट रूप से गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे जिससे कु. आनंद सिंह बुंदेला , नगर परिषद प्रतिनिधि श्री विनय राजा बुंदेला , उपाध्यक्ष श्री रनमत सिंह , एडवोकेट श्री द्वारका सिंह ,पार्षद इस्माइल खान हाजी कलाउद्दीन राजू रुस्तम खान माते ,उर्समान खान सडवा वाले , नवाब खान शाकील मंशूरी,जमील खान,, श्री रामचन्द्र अहिरवार, पार्षद कांशीराम अहिरवार, मिडिया प्रभारी देशराज भास्कर,राहुल राजा,सोनू रावत ,ताज मुहम्मद कादरी, समीर खान, तथा दूर दराज के इलाकों से हजारों की संख्या लोग उपस्थित रहे।