Translate

सोमवार, 21 अक्टूबर 2019

पुलिस के हत्थे चढ़ा 302 का फरार आरोपी।

पुलिस के हत्थे चढ़ा 302 का फरार आरोपी।


बक्सवाहा पुलिस ने की कार्यवाही।

//रूपेश जैन,प्रदीप विश्वकर्मा//

बकस्वाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा थाना क्षेत्र के नैनागिर चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम सेडारा के राजेश लोधी (३२) पिता ऊदल लोधी ने अपनी पत्नी कल्लोबाई (२४) की 27 मार्च 2016 को दहेज ना देने की बात पर आरोपी ने कैरोसिन डालकर आग लगा दी थी।
 जिससे कल्लोबाई की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी पर धारा 304बी, 302 को अपराध पंजीकृत कर तलाश शुरू की।
लेकिन आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए पिछले 3 वर्षों तक फरार रहा।
विगत रविवार को पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि आरोपी अपने ही गांव के आसपास नजर आया है।
जिसपर चौकी प्रभारी नैनागिर एसआई पीएस उररेती व एसआई आरके शुक्ला, प्रधान आरक्षक जसवंत, प्रधान आरक्षक लक्ष्मण ने टीम के साथ आरोपी की घेराबंदी की और आरोपी को धर दबोचा।
 बताया गया है कि आरोपी पर एक और मारपीट का प्रकरण पंजीबद्ध था। जिसमें आरोपी वर्ष 2015 से न्यायालय में उपस्थित ना होने पर न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट काटा गया था। इन दोनों मामलों में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।