भीमकुण्ड में समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधियों का हुआ सम्मान।
//रूपेश जैन,प्रदीप विश्वकर्मा//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भीम कुंड धाम पर क्षेत्र के लोगों द्वारा दशहरा मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हरप्रसाद अनुरागी विशिष्ट अतिथि दीप्ति पांडे जिला अध्यक्ष महिला सेवा दल लोधी समाज के जिला उपाध्यक्ष मुकेश लोधी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया इसके पश्चात मंचासीन अतिथियों ने अपने अपने उद्गार व्यक्त किए जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा दशहरा असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।
हमें अपने अंदर और समाज में गुरुदेव को त्याग कर समाज को नई दिशा प्रदान करने का कार्य करना इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष लोधी समाज मुकेश लोधी ने क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं के संबंध में जिले के प्रतिनिधियों को अवगत कराया। साथ ही सभी वरिष्ठ समाजसेवी और जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र घर से अपार जनसमूह उपस्थित रहा विधायक की अनुपस्थिति आम लोगों में चर्चा का विषय बनी रही।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देवीदीन अहिरवार पिछड़ा वर्ग महासभा के संभागीय अध्यक्ष प्रदीप चौरसिया लोधी समाज के जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह लोधी बड़ा मलहरा लोधी समाज के विधायक अध्यक्ष पन्ना लाल लोधी महाराजपुर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष दीपांशु यादव रगोली ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक हरिप्रसाद राजपूत सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।