Translate

मंगलवार, 1 अक्टूबर 2019

बांदकपुर में नाराज हुये शिव-भक्त।

बांदकपुर में नाराज हुये शिव-भक्त। 


पर्याप्त आय के स्त्रोत होने के बाद भी असुविधाओ का घिरा है जाल।


//राजन असाटी,गगन सेन//

बांदकपुर/जुझार(दमोह)। श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर में आने वाले श्रद्धालुओं यात्रियों की सुविधा को लेकर शिव भक्तों के द्वारा मंगलवार को जनसुनवाई में जिला कलेक्टर के नाम एक बार पुनः ज्ञापन दिया गया।
 शिव भक्तों के द्वारा पिछले अनेक वर्षों से मंदिर कमेटी एवं जिला प्रशासन को बांदकपुर में होने वाली अनियमितताओं एवं असुविधाओं के विषय में अनेक बार जानकारी दी गई। लगभग 2 महीने पहले भी जिला कलेक्टर एवं एसडीएम से शिव भक्तों ने भेंट करके ज्ञापन दिया था लेकिन अब तक न तो कोई विशेष सुधार श्रद्धालुओं की सुविधाओं में हुआ है और न ही कोई विशेष परिवर्तन मंदिर कमेटी की ओर से बांदकपुर में दिख रहा है।
 शिव भक्तों का कहना है कि बांदकपुर मंदिर कमेटी को अनेक प्रकार से दान एवं आय होती है जिसमें दान पात्र में दान, गुप्त दान ,आभूषण दान, पार्किंग ठेका, बगीचा ठेका, खेती का ठेका, विवाह कथा आदि से दान ,धर्मशालाओं का किराया, दुकानों का किराया ,गौशाला में दान आ रहा है ,शासकीय सहयोग, गोवर्धन पर्वत के नाम पर दान, विवाह आदि से दान लेकिन बांदकपुर मंदिर कमेटी श्रद्धालुओं यात्रियों को पीने का साफ पानी ,मंदिर के आसपास व्यवस्थित साफ-सफाई ,शौचालय की व्यवस्था ,रुकने के लिए पर्याप्त सुविधा, भोजन प्रसाद आदि की मूलभूत सुविधाएं भी यात्रियों को नहीं दे पा रहा है।
राम गौतम का कहना है कि मंदिर कमेटी के लेटर पैड पर बांदकपुर मंदिर सार्वजनिक न्यास लिखा हुआ है लेकिन न वहां की आय सार्वजनिक होती है, न सुविधाओं की जानकारी सार्वजनिक दी जाती है ,और न ही मंदिर कमेटी की बैठक आदि की जानकारी सार्वजनिक की जाती है। इतना ही नहीं कुछ सदस्य तो वर्षों से  बैठक में नहीं आ रहे ,एक ही व्यक्ति अध्यक्ष पद पर वर्षों से बना हुआ है ।मंदिर की नियमावली भी सार्वजनिक नहीं है इन सब विषयों पर जिला प्रशासन शीघ्र कार्रवाई कर शिव भक्तों एवं श्रद्धालुओं को अवगत कराएं ज्ञापन में अनेक भक्तों की उपस्थिति रही जिसमें रामगौतम, गोलू चौबे ,कृष्णा पटेल ,कमलेश दुबे ,बलवान सिंह , नवीन खरे,के बी असाटी, तुलसीराम तिवारी, अजय मिश्रा सहित अनेक शिव भक्त उपस्थित रहे ।
   राम गौतम ने श्रद्धालुओं यात्रियों को शीघ्र सुविधा न मिलने पर बड़े आंदोलन की बात कही एवं सहयोग के लिए क्षेत्रवासियों और पत्रकार जगत का बांदकपुर धाम के विकास के लगातार समर्थन के लिए धन्यवाद किया।

● हमसे जुड़ने तथा विज्ञापन के लिए संपर्क- कार्यालय बुंदेलखंड प्रजेंट न्यूज, मेला ग्राउंड डाकखाना रोड छतरपुर, मोबाइल 7247230761