अतिवृष्टि होने से ह्रदय पर नही रहा काबू किसान की मौत।
सम्वेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व मंत्री,बोले किसान विरोधी है सरकार।
//नरेंद्र अहिरवार//
ब्यूरो दमोह। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री जयंत मलैया ने अतिवृष्टि से क्षेत्रों का सघन दौरा किया। इस दौरान अतिवृष्टि से फसल खराब होने के सदमे से हार्ट अटेक मे मृतक हुए किसान साहब सिंह पटेल के घर ग्राम आमखेडा पुहॅचे भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया ने ढाढंस बांधते हुए मृतक किसान साहब सिंह को श्रद्धांजलि दी।इस दौरान पूर्व मंत्री जयंत मलैया ने कहाँ कि मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार किसान विरोधी है। इस सरकार मे गरीब,मजदूर और किसान सहित समाज का प्रत्येक तबका परेशान हो चुका है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने चुनाव के दौरान किसानों से वादा किया था कि सरकार बनते ही 10 दिन में उनका ₹200000 तक का कर्ज माफ कर दिया जाएगा लेकिन कमलनाथ सरकार ने किसानों के लिए झूठे वादे देकर गुमराह किया है और मध्य प्रदेश में लगातार किसानों की हालत चिंताजनक है जब मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार हुआ करती थी तब हमारी सरकार किसानों के लिए उनका वाजिब दाम देती थी।और जब फसलों का नुकसान हुआ करता था तो हमारी सरकार किसानों के लिए मुआवजा राशि तत्काल मुहैया कराती थी लेकिन प्रदेश की कमलनाथ सरकार ना तो किसानों का कर्जा माफ कर रही है ना ही फसलों का नुकसान दे रही है ऐसे में किसान घबराहट में है और हमारे दमोह के किसान साहब सिंह पटेल की जो आकस्मिक निधन हुआ है।उसकी जिम्मेदार मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार है।
उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ से मृतक किसान साहब सिंह के परिवार को परिवार तत्काल मुआवजा राशि के साथ परिवार के एक सदस्य के लिए सरकारी नौकरी तत्काल देने की मांग की है।
इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व मंत्री जयंत मलैया, भाजपा जिला अध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव,भाजपा जिला महामंत्री रमन खत्री, भाजपा मीडिया प्रभारी मनीष तिवारी,जिला सह मीडिया प्रभारी मोन्टी रैकवार की विशेष मौजूदगी रही।