गांधी जयंती पर विद्यालय के छात्रों ने चलाया स्वच्छता जागरूकता।
//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। नगर के अशासकीय विद्यालय फूलचंद्र जैन मोन्यूमेंट स्कूल के द्वारा स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री सनत जैन ने हरी झंडी दिखाकर किया।स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम में कक्षा तीन से कक्षा आठवी तक के छात्र एवं छात्राओं ने पांच पांच की टीम बनाकर घर घर संपर्क किया। बच्चों की टीम ने नगरवासियों को समझाया कि हमे किस तरह कचड़े का निपटारा करना चाहिए। साथ ही समझाइस के दौरान छात्रों ने नगरवासियों को टॉफी वितरित कर पॉलीथिन का उपयोग न करने का संदेश दिया। जागरूकता रैली विद्यालय से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार से होती हुई गुजरी। रास्ते मे श्री विनय जैन परिवार ने छात्रों को केले वितरित कर सुलपहार करवाया। तदुपरांत रैली जंगलचौकी के पास नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। तदुपरांत छात्र तालाब मुहल्ले तक संपर्क करते हुए पहुचे। वह छात्रों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर सपथ दिलाई। तदुपरांत अशोका कैसूअल्स की ओर से वच्चो को फलाहार कराया गया।
तदुपरांत रैली वार्ड नंबर 1 में नगर परिषद के पंडाल में पहुँची। जहा नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमति अरुनाराजे बुंदेला ने गांधी जी के चित्र का माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
कार्यक्रम के दौरान सी एम ओ ने कार्यक्रम में सभी बच्चों एवं शिक्षकों को स्वागत किया। स्थल पर ही सातवी एवं आठवी कक्षा के छात्रों के द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। जिसमें सभी को स्वच्छता की सपथ भी दिलाई गई।
संस्था प्रमुख डॉ अरुण जैन ने नगर परिषद का आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत मे सी एम ओ श्री गोस्वामी जी ने सभी का आभार प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की। इसके बाद रैली नगर परिषद तक नारे लगाते हुए पहुची। कार्यक्रम में सभी नगरवासियों के विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।