शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि के साथ वृक्षारोपण संपन्न।
जिले के पुलिस लाइन में आयोजित हुआ कार्यक्रम।
//कृष्णकांत दुबे//
ब्यूरो छतरपुर। आज सोमवार को सुबह शहीद दिवस के मौके पर जिले छतरपुर के पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का आयोजन जिला पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह के निर्देशन में किया गया जिसमें जानकारी स्वरूप बताया गया कि शहीद दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन शहीदों को याद करके किया जायेगा।
ठीक उसी क्रम में आज सुबह सर्वप्रथम देशहित के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों के लिए दो मिनट का मौन धारण कर सलामी के साथ विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।
इसके बाद बृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस लाईन स्थित परिसर में शहीदों की याद में पेड़ पौधे रोपे गये।
अतः इन दोनों कार्यक्रम के दौरान मौके पर डीआईजी अनिल माहेश्वरी,कलेक्टर मोहित बुंदस,एसपी तिलक सिंह,एएसपी जयराज कुबेर,जिला न्यायाधीश,पूर्व मंत्री ललिता यादव,बिजावर विधायक राजेश बबलू शुक्ला,विधायक नीरज दीक्षित,कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी,नपाध्यक्ष अर्चना सिंह,सीएसपी,डीएसपी एसडीओपी सहित जिले के सभी टीआई थाना प्रभारी बक्सवाहा रामनाथ तिवारी,चौकी प्रभारी आरआई योगेंद्र सिंह सूबेदार सहित जिले के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक,समाजसेवी और पत्रकार मौजूद रहे।
