Translate

सोमवार, 21 अक्टूबर 2019

गांव-गांव सप्लाई हो रही अबैध शराब की खेप पकड़ी।

गांव-गांव सप्लाई हो रही अबैध शराब की खेप पकड़ी।


//खिलान पटेल//

एजेंसी दमोह। भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा तेंदूखेड़ा जिला (दमोह) के कार्यकर्ताओं के द्वारा नशा विरोधी जन आंदोलन के तहत विगत रविवार को समय रात 8:00 बजे नोहटा थाना अंतर्गत ग्राम अभाना दमोह रोड पर दो पेटी अवैध शराब पकड़ी गई।
 जिसमें 73 लाल मसाला और 25 पाव प्लेन शराब थी और बिना नंबर की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल सहित दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले किया गया आरोपी के नाम रवि सिंह लोधी पिता रूप सिंह लोधी निवासी अभाना और जित्तू राय पता राधेश्याम राज निवासी चिलौद को भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों ने पुलिस को सूचना देकर एफ आई आर दर्ज कराई।