Translate

शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2019

अतिवर्षा से टूटे किसानों के अरमान।

अतिवर्षा से टूटे किसानों के अरमान। 


//अक्षय जैन//

बड़ामलहरा/भगवा(छतरपुर)| पिछले कई दिनों से हो रही जिले में तेज बारिश से किसानो के खून पसीने से सींचि फसलों पर पानी फिर गया तेज बारिश से जहा क्षेत्र के सुजारा डेम नलकूपों कुओ का जल स्तर बढ़ गया है बे अपनी क्षमता से लबालब भर गए है वही बारिश का पानी खेतो में भर जाने से क्षेत्र के किसानों की फसले चौपट हो गई है किसान अतिवर्षा से हुआ नुकसान का सर्वे करवाकर मुआवजे की मांग कर रहे है किसानों ने उडद सोयाबीन तिलहन की फसले बोई थी मगर 1 महीने से हो रही निरंतर बारिश ने उनके सपने एक बार फिर चूर चूर कर दिए अतिवृष्टि से खेतों में पानी भर गया है जिससे खड़ी फसले तबाह हो गई है बताया जा रहा है इस बार क्षेत्र के अधिकांश किसानों ने कर्ज लेकर खेत में दाना डाला था मानसून के चलते फसले अच्छी थी लेकिन तेज बारिश से फसले चौपट हो गई है|
महज सप्ताह भर पहले ही फसलो कि कटाई हो जानी थी, जिले में पिछले 30 दिनों से हो रही आफत की बारिश किसानों की मूंग व उड़द की फसले खेत में सड़ कर नष्ट हो गई है किसानों ने बताया है कि इस बार उड़द की फसल पक कर तैयार हो गई थी ओर यदि इतने दिनों तक बारिश न होती तो इस साल शुरू में फसल अच्छी नजर आ रही थी ओर किसानों को इस साल अच्छी उपज की आश लगने लगी थी बाद में मेघ इतने वर्षे की किशानो के सभी अरमान पानी मैं वह गए है समय पर बोनी हो गई थी और फसल ठीक थी की मेघ के जमझम बरसने से सारी फसल सड़ गई है|

भगवा क्षेत्र के सभी गांव मे नुकसान|

क्षेत्र में हुई भारी बारिश से लगभग क्षेत्र के सभी गांव में फसले खाक हुई है क्षेत्रवासिओ का कहना है कि हमारे क्षेत्र में कई खेतो की स्थिति इतनी खराब है लगभग 95 प्रतिशत फसल खराब हो गई है ,ऐसे मैं फसलों की मूल लागत भी नही निकल पाएगी खेत बारिश के पानी में भरे पड़े है और फसलों का स्वाहा हो गया है।