Translate

शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2019

सरकार ने लिया निर्णय,अब गांव-गांव जाकर लोगो की समस्याओ का होगा निराकरण।

सरकार ने लिया निर्णय,अब गांव-गांव जाकर लोगो की समस्याओ का होगा निराकरण।


अधिकांश प्रकरणों का हुआ निराकरण शेष समयअवधि‍मे होंगे निराकृत।


//नरेंद्र अहिरवार//

दमोह (नर्सिंहगढ़)। आपकी सरकार आपके द्वार शासन की बहुत महत्वपूर्ण योजना है, समय-समय पर आप सबने पढा होगा इसकी जानकारी मिली होगी, सरकार ने निर्णय लिया है कि अब सरकार गांव गांव जाकर लोगो की समस्याओ का निराकरण किया जायेगा। इसी क्रम मे ये शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं यह जिले का 6 वा शिविर है, इसके बाद प्रत्यके जनपद मे शिविर के लिए नई जगह नई तिथि होगी जिसमें जिला स्तरीय अधिकारी जनप्रतिनिधि लोगो की समस्याओं का समाधान करेंगे। इस आशय की बात आज नरसिंहगढ में आयोजित आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान मे कही। बटियागढ के फतेहपुर मे विधायक रामबाई गोविंद सिंह के साथ हमने लोगो की अधिक से अधिक समस्याओ का मौके पर निराकरण किया था।
      आपकी समस्याओ का निराकरण किया जायेगा। आप अपनी समस्याओ को पंजीकृत कर ऑनलाईन करवाये जिससे उनका समयावधि में निदान कर फीड किया जाकर आपको अवगत कराया जा सकें। आवेदन पर मोबाईल नम्बर जरूर लिखें जिससे समस्या का निराकरण होने के बाद आपको फोन करके अवगत किया जा सकें।
शिविर में आप अपनी अधिक से अधिक समस्याओ का निराकरण के लिए आवेदन दें जिससे कैंप लगने का जो हमारा लक्ष्य है उसे पूरा किया जा सकें, आप लोगो ने आवेदन दिये और उसका मौके पर निराकरण किया गया, जिससे यहां शिविर लगने का फायदा आपको मिल सके।  मै आपको भरोसा दिलाना चाहता हूँ हर दिये गये आवेदन का निराकरण कर आपको अवगत कराया जायेगा। मेरा आप सबसे आग्रह है शासन की योजनाओ का लाभ लें और अधिक से अधिक लोगो को प्रोत्साहित भी करें।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत डाँ गिरीश मिश्रा ने प्रात: भ्रमण के दौरे से सभी को अवगत कराया। उन्होने कहा यह कार्यक्रम दो चरणो मे होता है प्रात: सभी जिलास्तरीय अधिकारी गांव का भ्रमण करते है दूसरा चरण जनपद स्तर का जिसमें हितग्राही अपनी समस्याओ के निराकरण के लिए आवेदन देते है। उन्होने कहा आपके द्वारा दिये गये आवेदन की मॉनीटरिंग भोपास स्तर से की जाती है । श्री मिश्रा ने कहा आज उन्होने सीतानगर ग्राम पंचायत का सभी जिला स्तरीय अधिकारियो के साथ भ्रमण किया। उन्होने कहा सीतानगर खाद्यान वितरण राशन दूकान से दो ग्राम पंचायतो सीतानगर और मनकौरा का खाद्यान वितरण किया जाता है, इस बार दो माह का खाद्यान वितरण एक साथ वितरित किया जा चुका था। वितरण पंजी का अवलोकन किया गया साथ ही गांव वालो से पूछा गया खाद्यान वितरण मे कोई परेशानी नही थी। डीडीए एग्रीकल्चर अधिकारी ने बीज वितरण के सबंध मे बताया आज शाम तक बीज आ जायेगा कृषि अधिकारी ने वही से बीज निगम से फोन पर बात भी की। डीडीए एग्रीकल्चर ने गांव वालो को बताया बोनी 5 नम्बवर के बाद ही करने की समझाईश दी। कर्ज माफी के सबंध मे 90 लोगो का कर्ज माफ किया जा चुका है शेष की सूची बनी हुई है, अगले माह से बायोमेट्रिक से खाद्यान का वितरण किया जायेगा इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी।

02 दिव्यांगों को लेपटाप वितरण।

      शिविर मे मुख्यमंत्री नि:शक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजनातंर्गत नि:शक्त विद्यार्थियों में शासकीय हाई स्कूल बोतराई के कुलदीप अहिरवाल एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलानी के आनंद सिंह लोधी दिव्यांगो को लेपटाप का वितरण किया गया।

12 दिव्यांग हितग्राही हुये लाभान्वित।

      शिविर में ग्राम नरसिंहगढ के फेरन रैकवार, मख्खन आदिवासी, ग्राम रानगिर के मुनी कुर्मी, ग्राम किशनुगं के परसू अहिरवार, लुख्खे पटे, जमनाबाई लडिया, ग्राम मनकौरा के मदन चौरसिया, ग्राम असलाना के विक्रम सींग, ग्राम इमलीजोंग के रत्तू अहिरवार ग्राम बडागॉव के अनरथ सिंह लोधी कुल 10 हितग्राहियों को ट्राईसाईकिल, ग्राम नरसिंहगढ के रामदयाल प्रजापति एवं राजेन्द्र धोवर कुल 02 हितग्राहियों को श्रवणयंत्र एवं ग्राम किशनुगंज के सुन्दर काछी दिव्यांग को व्हीलचेयर प्रदाय की गई।
      आयोजित शिविर में 7 लाड़ली लक्ष्मियों को एक लाख 18 हजार- एक लाख 18 हजार रूपये की स्वीकृति वितरित किये गये। 10 किसानों को ग्रेडिंग मशीन और 5 किसानों को स्पेयर वितरित किये गये। उद्योग विभाग द्वारा शेलेन्द्र सोनी को बेकरी व्यवसायी के लिए 3 लाख और शिव कुमार को किराना व्यावसाय के लिए एक लाख रूपये ऋण प्रकरण से लाभान्वित किया गया। मध्यान्ह भोजन के 4 स्व-सहायता एल पी जी गैस कनेक्शन मय चूल्हों को वितरित किये गये और पशु चिकित्सा विभाग के द्वारा  आचार्य विद्यासागर गौ-सबंर्धन योजना तहत महेन्द्र हीरालाल यादव, नरसिंगढ को 1.6 लाख का अनुदान एवं वत्स्य पालन प्रोत्साहन योजना तहत नंदू हर प्रसाद का छी चकेरी घाट को 17 हजार का अनुदान ‍दिया गया।

दो-दो लाख रूपये की अनुग्रह सहायता।

      चार हितग्राहियो को दो-दो लाख रूपये की अनुग्रह सहायता संबल योजना तहत प्रदान की गई।

मेडिकल बोर्ड द्वारा प्रमाण पत्र बनाये गये।

      इस आयोजित शिविर में मेडिकल बोर्ड द्वारा 22 दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये गये। शिविर में जिला अस्पताल से विशेषज्ञों चिकित्सकों का दल शिविर में मौजूद रहा। हाल ही में आयोजित शिविरों में सर्वाधिक प्रमाण पत्र यहां पर बनाये गये।

एक एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।     

प्रकरणों का हुआ निराकरण शेष समायावधि में होंगे निराकृत
      आयोजित शिविर में 60 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से अधिकांश का मौके पर निराकरण किया गया। विनपद पंचायत को 7 आवेदन प्राप्त, 6 का निराकरण , विद्युत 26 में से पांच निराकृत शेष एक सप्ताह में होंगे निराकृत, राजस्व को 33 जिसमें से पांच मौके पर निराकृत, पीएचई तीन, सहकारिता एक, स्वास्थ्य दो, अजीविका एक आवेदन वही निराकृत। इस आयोजित शिविर में अधिकारियों ने क्रमवार आकर निराकरण से अवगत कराया।
400 से अधिक मरीजों को दिया गया उपचार इस आयोजित शिविर में आयुर्वेद 194, हौम्योपेथि द्वारा 126 और स्वास्थ्य विभाग द्वारा 83 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाईयां दी गई। पशु चिकित्सा विभाग द्वारा 255 पशु पालकों को समझाईश व 310 पशुओं हेतु दवाईयां दी गई।